बदलापुर में कैश कांड, 3000 रुपये में खरीदे जा रहे वोट, शिवसेना ने NCP पर लगाए गंभीर आरोप

Badlapur News: कुलगांव-बदलापुर नपा चुनाव में शिवसेना ने आरोप लगाया कि NCP कार्यकर्ता वार्ड 1 में वोटरों को 3,000 रुपये बांट रहे थे। कैश और बैलेट पेपर जब्त हुए।
Kulgaon-Badlapur Municipal Corporation
कुलगांव-बदलापुर महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Badlapur Election Cash Allegation: ठाणे जिले की कुलगांव-बदलापुर नगर परिषदस चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे कुछ उम्मीदवारों द्वारा मतदाताओं को लुभाने का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को शिवसेना ने गंभीर आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 1 में एनसीपी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा वोटरों को तीन हजार रुपए के नगद लिफाफे बांटे हैं। इस मामले में कुछ महिला कार्यकर्ताओं को रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद दोनों तरफ के उम्मीदवारों के बीच कहासुनी और हाथापाई होने से कुछ देर के लिए परिसर में तनाव व्याप्त हो गया था।

शाखा प्रमुख को भी पैसे देने की कोशिश

शिवसेना के तुकाराम म्हात्रे ने आरोप लगाया कि विरोधी पार्टियों की मूवमेंट पर नजर रखते हुए उन्होंने हमारे शाखा प्रमुख को भी पैसे देने की कोशिश की। राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रभाकर पाटिल ने इस मामले में सभी आरोपों से इंकार किया। उन्होंने कहा कि शिवसेना जान-बूझकर वार्ड में टेंशन पैदा कर रही हैं। पाटिल ने कहा कि झूठे आरोप इसलिए लगाए जा रहे हैं, क्योंकि कुछ लोग मेरी उम्मीदवारी से डरे हुए हैं। पाटिल ने यह भी कहा कि उन्होंने इस वार्ड में सेंसिटिव हालात के बारे में पुलिस को इन्फॉर्म किया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलेक्शन कैंपेन टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एनसीपी कैंडिडेट्स के नाम पर बैलेट पेपर्स और कैश के पैकेट्स को जब्त कर लिया। शिवसैनिकों ने अधिकारियों को दिखाया कि हर पैकेट में करीब 3 हजार रुपए थे। टीम ने पंचनामा शुरू कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने जब्त किया कैश

चुनाव अधिकारियों द्वारा कैश और अन्य सामान जब्त कर केस दर्ज करने की प्रक्रिया देर रात तक जारी थी। बदलापुर मनपा चुनाव में बीजेपी, राष्ट्रवादी कांग्रेस गठबंधन और शिवसेना के बीच सीधी टक्कर चल रही है। 5 दिन में वोटिंग होने वाली है, ऐसे में सभी वार्डों में प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है।

गुरुवार को शिवसेना कैंडिडेट तुकाराम म्हात्रे ने गंभीर आरोप लगाया है कि वार्ड नंबर 1 में उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस की महिला वर्कर्स वोटर्स को कैश के लिफाफे बांट रही हैं। महिला कार्यकर्ताओं ने घटना स्थल से भागने की कोशिश की। शिवसेना वर्कर्स ने यह भी आरोप लगाया कि राका कैंडिडेट प्रभाकर पाटिल खुद मौके पर मौजूद थे। इस समय दोनों ग्रुप के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की भी हुई।

सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी बदलापुर मारुति गायकवाड़ ने बताया कि वार्ड से कैश और दूसरा सामान जब्त कर लिया गया है और पंचनामा किया जा रहा है। केस दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com