Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CBSE में स्कूल 6 शिक्षकों की नियुक्ति, 03 बार निकाली गई निविदा, 99 शिक्षकों की भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू

  • By मनोज पांडे
Updated On: Jun 24, 2023 | 09:25 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नवी मुंबई: कोपरखैरणे स्थित मनपा के सीबीएसई स्कूल में शिक्षकों की अनुपलब्धता के कारण अभिभावकों ने विरोध करते हुए मनपा के शिक्षा विभाग से उक्त स्कूल में शीघ्र शिक्षक उपलब्ध कराने की मांग की थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मनपा आयुक्त राजेश नार्वेकर ने शिक्षा विभाग के साथ आपात बैठक की और शिक्षा विभाग को शिक्षकों की उपलब्धता के संबंध में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिसके अनुसार उक्त स्कूल में 6 शिक्षक और उपलब्ध कराए गए हैं। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए मनपा आयुक्त टेंडर प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने और स्कूल में आवश्यक शिक्षक उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है, जिसपर अब शिक्षा विभाग ठोस कदम उठाया जा रहा है।

कोपरखैरणे सीबीएसई बोर्ड स्कूल शुरू किया 

गौरतलब है कि नवी मुंबई महानगरपालिका की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दृष्टि से हर साल सभी मनपा स्कूलों में नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। मनपा की शिक्षा व्यवस्था पर अभिभावकों के विश्वास को ध्यान में रखते हुए, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर मनपा ने 19 सितंबर 2017 को मनपा की महासभा द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार नेरुल में सीबीएसई बोर्ड स्कूल शुरू किया था, जबकि शैक्षणिक वर्ष 2018-19 से प्रायोगिक आधार पर कोपरखैरणे सीबीएसई बोर्ड स्कूल शुरू किया था। नेरुल स्कूल का प्रबंधन आकांक्षा फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है, जबकि कोपरखैरणे के स्कूल का प्रबंधन नवी मुंबई मनपा के शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। नागरिकों की मांग के अनुसार मनपा द्वारा उक्त दोनों सीबीएससी बोर्ड के स्कूल भी पायलट आधार पर शुरू किए गए थे।

निविदा को नहीं मिला प्रतिसाद

 मनपा के अनुसार कोपरखैरणे सीबीएसई स्कूल में प्री-प्राइमरी सेक्शन में 4 शिक्षक और प्राइमरी सेक्शन में 5 शिक्षक कार्यरत हैं। कक्षाओं में वृद्धि और हर साल छात्रों की बढ़ती संख्या के कारण शिक्षकों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, नवी मुंबई मनपा के शिक्षा विभाग ने ठेका के माध्यम से 99 शिक्षक प्रदान करने के लिए 12 जुलाई 2022 को एक निविदा जारी किया था, उक्त निविदा का प्रतिसाद न मिलने के कारण 27 अक्टूबर 2022 को पुनः निविदा जारी की गई थी, लेकिन इसे भी प्रतिसाद न मिलने के कारण 24 मार्च 2023 को पुनः निविदा जारी की गई. इस पुनः निविदा के माध्यम से 1 निविदा प्राप्त हुई है। इस निविदा का ऑनलाइन तकनीकी लिफाफा 24 मई 2023 को पूर्व अनुमोदन के साथ खोला गया है। जिस पर वर्तमान में प्रक्रिया जारी है।

Appointment of 6 school teachers in cbse tender drawn 03 times process of recruitment of 99 teachers started

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2023 | 09:25 PM

Topics:  

  • School Teachers

सम्बंधित ख़बरें

1

जिमलगट्टा आश्रमशाला के 9 शिक्षकों पर 423 छात्रों का जिम्मा, खतरे में छात्रों का शैक्षणिक भविष्य

2

नीलेश लंके की 200 सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ दिल्ली कूच, PM से करेंगे मुलाकात

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.