Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवनिर्वाचित नगरसेवकों का संकल्प: वार्ड को समस्या-मुक्त, सुंदर और स्वच्छ बनाना मुख्य लक्ष्य

Ambernath Corporator News: अंबरनाथ नगरपालिका के पैनल 23 के नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और समस्या-मुक्त बनाने के लिए आपला दवाखाना और सीसीटीवी जैसे विकास कार्यों की योजना बनाई है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 27, 2026 | 08:54 PM

अंबरनाथ विकास योजना, Ambernath corporator- (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ambernath Municipal News:अंबरनाथ नपा क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक 23 के मतदाताओं ने इस बार दोनों नए चेहरों को चुना है। पैनल पद्धति से हुए चुनाव में पैनल ‘अ’ से भाजपा के मनेष गुंजाल तथा ‘ब’ से शिंदे शिवसेना की पल्लवी संदीप लकड़े विजयी हुई हैं। दोनों ही पहली बार नगरसेवक बने हैं।

पल्लवी लकड़े के पति संदीप लकड़े पहले दो बार मनसे के टिकट पर नगरसेवक रह चुके हैं। नपा के आम चुनाव घोषित होने के बाद संदीप लकड़े ने मनसे से नाता तोड़कर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना (शिंदे गुट) में प्रवेश किया था। उन्होंने स्वयं चुनाव न लड़ते हुए अपनी धर्मपत्नी पल्लवी लकड़े को टिकट दिलाया और जीत भी सुनिश्चित की। उनके मजबूत जनसंपर्क का लाभ पल्लवी लकड़े को मिला।

समस्या-मुक्त बनाने का संकल्प

इसी प्रकार भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ने वाले मनेष गुंजाल को भी वार्ड की जनता का समर्थन मिला। उन्होंने शिवसेना उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की। गुंजाल बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे हैं और संगठन में शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

सम्बंधित ख़बरें

90 विधायकों को मराठी से मोह नहीं, भाषा गौरव दिन कार्यक्रम से रहे नदारद

MSCB घोटाला: ‘अजित परिवार’ को अब मिली बड़ी राहत, EOW की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट ने स्वीकार की

अकोला: NCMC का ‘रुपे ऑन द गो’ कार्ड 1 अप्रैल से, रियायती और सामान्य यात्रियों को बड़ी सुविधा

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन, बचत समूह मिलकर करें मार्केटिंग: शिरसाट

दोनों नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने पैनल 23 को बेहतर और समस्या-मुक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया है। वार्ड में स्थित पांच समाज मंदिरों का अधिक प्रभावी उपयोग करते हुए वहां सांस्कृतिक, शैक्षिक, सामाजिक और प्रशिक्षण गतिविधियां शुरू कराने की योजना है, ताकि ये परिसर सामाजिक गतिविधियों के केंद्र बन सकें।

अंबरनाथ नगरपालिका-पैनल क्रमांक 23

वार्ड में बुनियादी सुविधाओं, रोजगार, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के बीच संतुलन स्थापित कर नागरिकों की अपेक्षाएं पूरी करने का भी दोनों जनप्रतिनिधियों ने दृढ़ निश्चय जताया है। इस प्रभाग में मराठी भाषी मतदाताओं का वर्चस्व है, जबकि गुजराती, राजस्थानी, हिंदी और दक्षिण भारतीय मतदाता भी बड़ी संख्या में निवास करते हैं। नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने आगामी पांच वर्षों के विकास कार्यों का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। प्रभाग में बड़ी संख्या में घरों और इमारतों के साथ बजरंग बली का हनुमान मंदिर भी प्रमुख आस्था केंद्र है।

ये भी पढ़े: मुंबई पुलिस को 1290 नई गाड़ियां, सीएम फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी, पुलिस स्टेशनों को मिलेंगी स्कॉर्पियो और बाइक

प्रमुख प्रस्तावित कार्य

  • जागरूक गली व आईटीआई कॉलोनी के बगीचों का अत्याधुनिक सुशोभीकरण
  • हनुमान मंदिर भवन में वाचनालय की स्थापना
  • बच्चों के लिए खेल सुविधा विकसित करना
  • पूरे पैनल क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाना
  • पानी की समस्या का स्थायी समाधान
  • वार्ड में ‘आपला दवाखाना’ शुरू कराना
  • महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं पर मार्गदर्शन शिविर
  • अंबरनाथ रेलवे स्टेशन के पूर्व व पश्चिम हिस्से में आधुनिक सार्वजनिक शौचालय निर्माण
  • 38 महिला स्वयं सहायता समूहों को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराना
  • स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के लिए अलग निगरानी प्रणाली लागू करना
  • नगरसेवकों का कहना है कि नागरिक भागीदारी, स्वच्छता अभियान और तकनीक के उपयोग से पैनल 23 को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आदर्श वार्ड बनाया जाएगा।

Ambernath panel 23 corporators development plan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 27, 2026 | 08:54 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • NMC
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.