पांच साल की परंपरा के साथ ठाणे के अंबरनाथ में शुरू हुआ दीपोत्सव, सेल्फी पॉइंट्स और रोशनी बने आकर्षण

Ambernath Diwali Deepotsav: अंबरनाथ के कानसई परिसर में दिवाली पर विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। वहीं, मोहनपुरम में पांचवीं बार आयोजित 'दीपोत्सव उत्कर्षाचा' आकर्षण का केंद्र बना।
Ambernath Kansai Development Works And Diwali Deepotsav Celebration
दीपोत्सव उत्कर्षाचा(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • परिसर में नए स्ट्रीट लाइट पोल शुरू किए गए।

  • दत्तमंदिर चौक के पुराने कट्टे का नवीनीकरण किया गया।

  • मोहनपुरम मुख्य सड़क पर 'दीपोत्सव उत्कर्षाचा' का आयोजन हुआ।

Ambernath Kansai Development Works: दिवाली के उत्साह को दोगुना करते हुए अंबरनाथ के कानसई परिसर में विकास कार्यों का लोकार्पण और आकर्षक दीपोत्सव का आयोजन किया गया। शिवसेना के नगरसेवक कुणाल भोईर व नगरसेविका अपर्णा भोईर की पहल से शुक्रवार शाम विभिन्न कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुए। स्थानीय नागरिकों ने इन कार्यक्रमों को उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया।

प्रगति कॉम्प्लेक्स के सामने बनाए गए 'जैन शासनरत्न जयंतीभाई जीवराज नागड़ा प्रवेशद्वार' का जैन समाज के लोगों की उपस्थिति में लोकार्पण किया गया। साथ ही परिसर की सड़कों को रोशन करने के लिए नए स्ट्रीट लाइट पोल शुरू किए गए।

इसके अलावा कानसई दत्तमंदिर चौक के पुराने कट्टे का नवीनीकरण कर वहां दिवंगत दत्तात्रय हडप गुरुजी व अरुण काका वलाला ज्येष्ठ नागरिक कट्टा बनाया गया है, जिससे बुजुर्गों को बैठने और मनोरंजन के लिए अच्छी जगह मिल गई है।

पांच साल की परंपरा के साथ शुरू हुआ दीपोत्सव

मोहनपुरम मुख्य सड़क पर पिछले पांच वर्षों से चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी 'दीपोत्सव उत्कर्षाचा' दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव के तहत पूरे परिसर को आकर्षक बिजली की रोशनी से सजाया गया है। यहां बनाए गए सेल्फी पॉइंट्स और आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं।

Ambernath Kansai Development Works And Diwali Deepotsav Celebration
निदा खान केस में इम्तियाज जलील भी सह-आरोपी, बोले- आरोपपत्र देखने के बाद रखूंगा पक्ष

शाम होते ही रोशनी से जगमगाता परिसर उत्सव के रंग में रंग जाता है। इस दीपोत्सव को देखने के लिए अंबरनाथ के साथ ही आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोग

इस कार्यक्रम में शिवसेना कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे, विधायक डॉ. बालाजी किणीकर, नपा अध्यक्ष तेजश्री करंजुले-पाटिल, उपनगराध्यक्ष सदाशिव पाटिल, पूर्व नगराध्यक्ष सुनील चौधरी, शिवसेना शहर प्रमुख अरविंद वालेकर सहित कई गणमान्य व्यक्ति और नागरिक मौजूद थे। बुनियादी सुविधाएं पूरी कर त्योहार का आनंद बढ़ाने के लिए परिसर के नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया।

Ambernath Kansai Development Works And Diwali Deepotsav Celebration
क्या है DLC अभियान? पश्चिम रेलवे जमा कर रहा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, महाराष्ट्र में अब तक 2,023 प्रमाण पत्र जमा