अंबरनाथ राशन विभाग के कामकाज में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं, शिवसेना के नगरसेवक विकास सोमेश्वर का आरोप
Vikas Someshwar Allegation: अंबरनाथ में शिवसेना नगरसेवक विकास सोमेश्वर ने राशन विभाग में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Vikas Someshwar allegation (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ambarnath Ration Irregularities: शिवसेना के नवनिर्वाचित नगरसेवक विकास सोमेश्वर ने अंबरनाथ राशन विभाग कार्यालय के कामकाज में अनियमितताएं बरते जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर गहन जांच की मांग की है तथा दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अंबरनाथ में सरकारी राशन विभाग के कामकाज पर सवाल उठाते हुए सोमेश्वर ने कहा कि कुछ महीने पहले शिवसेना के बैनर तले राशन कार्यालय पर मोर्चा निकाला गया था। इसके बाद कार्यालय द्वारा की गई जांच में पक्षपात दिखाई दिया। उनका आरोप है कि शहर की सभी 60 दुकानों की जांच करने के बजाय अधिकारियों ने केवल 10 दुकानों की जांच की, जिनमें से 5 पर कार्रवाई की गई और शेष 5 को क्लीन चिट दे दी गई।
महकमे के वरिष्ठों से लिखित शिकायत
उन्होंने आगे कहा कि जिन दुकानदारों को क्लीन चिट दी गई, उनकी जांच भी संदेह के घेरे में है, क्योंकि रिपोर्ट में जिन 50 लाभार्थियों को राशन वितरण दर्शाया गया है, वह तथ्यात्मक रूप से गलत है। सोमेश्वर ने आरोप लगाया कि विभाग के कुछ अधिकारी राशन दुकानदारों से कथित रूप से वित्तीय लेन-देन करते हैं। उनके पास इसके सबूत और रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया गया है। इस संबंध में उन्होंने मुंबई और ठाणे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस विभाग को भी पत्र भेजा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: भिवंडी में रेल इंजीनियरिंग का कमाल, पटरियों के नीचे बना देश का पहला Waterproof Subway
ठाणे में गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को राहत देने की मांग, MBMC में किराया माफी या एकमुश्त शुल्क का प्रस्ताव
जहरीले शोरमा वाली फेमस दुकान पर चला बुलडोजर, 24 घंटों में फूड पॉइजनिंग से 107 लोग अस्पताल में भर्ती
डोंबिवली में जल संकट पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, हंडा-कलशी मोर्चा निकालकर किया प्रदर्शन
प्रशासन से गहन जांच की मांग
मिली जानकारी के अनुसार, अंबरनाथ के कई राशन दुकानदारों को दैनिक कामकाज में प्रशासनिक और वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने अपने निवेदन पत्र में आशंका जताई है कि कुछ बिचौलियों के माध्यम से कथित लेन-देन के कारण दुकानदारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा दुकानदारों को न्याय दिलाने की मांग की है। इस संबंध में उचित कार्रवाई के लिए मुंबई नियंत्रण अधिकारी, ठाणे उप नियंत्रक और ठाणे अपराध शाखा से संपर्क किया जा रहा है।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र कल से, विपक्ष ने ‘चहापान’ का किया बहिष्कार, सत्तापक्ष ने लिया चाय का मजा
प्रतिक्रिया
अंबरनाथ राशन विभाग के अधिकारी शशिकांत पाटसुले ने आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया। उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से कहा कि अंबरनाथ राशन विभाग नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त अभियान चला रहा है। संभव है कि कार्रवाई से नाराज कुछ तत्व जानबूझकर भ्रामक आरोप लगा रहे हों। उन्होंने कहा कि विभाग पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है।
