Ambernath में 20 दिसंबर को ऐतिहासिक चुनाव, सीधे अध्यक्ष के लिए मतदान
Maharashtra Local Body Election: अंबरनाथ में साढ़े 10 साल बाद नगर पालिका चुनाव हो रहे हैं। 20 दिसंबर को मतदाता पहली बार पैनल सिस्टम से मतदान करेंगे और सीधे नपा अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
- Written By: अपूर्वा नायक
अंबरनाथ नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ambernath News In Hindi: साढ़े 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अंबरनाथ नपा के आम चुनाव शनिवार को होने जा रहे हैं। नपा के आम चुनाव कराए जाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
शहर के मतदाता नपा पैनल सिस्टम से पहली बार मतदान करेंगे, वहीं नपा अध्यक्ष को सीधे बोट देने का नपा के इतिहास में यह दूसरी अवसर होगा। साल 2005 में स्थानीय मतदाताओं के माध्यम से नपा अध्यक्ष का चयन हुआ था।
बाद में चुनाव आयोग ने इस पद्धति को बंद कर नगरसेवकों के जरिए नपा अध्यक्ष चुनना शुरू किया। लेकिन दो दशक बाद एक बार फिर शहर के वोटर कुल 3 वोट करेंगे, एक वोट नपा अध्यक्ष के लिए तथा दो वोट पैनल दो सदस्यों के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Holiday Activity: छुट्टियों में बोर हो रहें बच्चे, तो उनके साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी; दूर होगी बोरियत
उल्हासनगर में नाम बदलकर हिंदू लड़की से शादी; बिहार ले जाकर हिजाब पहनने और गोमांस खाने के लिए किया मजबूर
Sunglasses For Summer: गर्मियों में धूप से बचते हुए दिखना है स्टाइलिश, तो ट्राई करें ये ट्रेंडी सनग्लासेस
मीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
अंबरनाथ के मतदाताओं के लिए यह पहला अनुभव होगा। अंबरनाथ नपा में कुल 29 प्रभाग हैं, सीटों की संख्या 59 है। एक नपा अध्यक्ष तथा नपा में 59 नगरसेवक होंगे। 20 दिसंबर को शहरवासी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच वोटिंग प्रक्रिया होगी। 276 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 36 जोनल ऑफिसर्स नियुक्त किए गए हैं। पोलिंग स्टेशनों पर कुल 1621 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मतदान केंद्रों तथा मतदान स्थल सहित संवेदनशील मतदान केंद्रों पर कानून और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने की जानकारी प्रशासन ने दी है।
ये भी पढ़ें :- Thane: चुनावी भीड़ से निपटने को अंबरनाथ में ट्रैफिक बदलाव, नोटिफिकेशन जारी
प्रशासन ने की आचार संहिता के पालन करने की अपील
- मतदान प्रक्रिया शांति से और आसानी से करवाने के लिए 1 डीसीपी, 2 एसीपी, 10 पुलिस इस्पेक्टर, 65 एपीआई तथा उपनिरीक्षक, 660 पुलिस कर्मचारी, 260 होम गाउँ, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पोलिंग स्टेशनों के लिए 276 निर्धारित की गई है तथा 49 मशीन रिजर्व रहेगी।
- 21 को होने वाली वोटों की गिनती के लिए कुल 29 टेबल पर 29 वार्डों के लिए वोटों की गिनती सुबह 10।00 बजे शहर के पश्चिम स्थित महात्मा गांधी विद्यालय के बंद हॉल में होगी।
- नपा प्रशासन ने शहर के मतदाताओं से अपील की है कि शहर के सभी योग्य वोटर लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण त्योहार में अपनी मर्जी से हिस्सा लें और अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करें।
- चुनाव प्रशासन अपील किया है कि वे मतदान के दिन समय पर पोलिंग स्टेशन पर मौजूद रहे और शांति, व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव आचार संहिता का पालन करने में सहयोग करें।
अंबरनाथ से नवभारत लाइव के लिए कमर काजी की रिपोर्ट
