- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ambarnath Badlapur Municipal Corporation Will Be Merged Into Municipal Corporation Discussion Is In Full Swing
अंबरनाथ-बदलापुर नगरपालिक को एक कर बनेगा महानगरपालिका! जोरों पर है चर्चा
- Written By: कमर.काजी

अंबरनाथ : नगरपालिका (Municipality) के चुनाव जब भी हो लेकिन अंबरनाथ (Ambernath) और बदलापुर (Badlapur) नगरपालिका को संयुक्त कर उसको महानगरपालिका (Municipal Corporation) बनाए जाने की चर्चा लंबे अर्से बाद एक बार फिर से शुरू हो गई है। हाल ही में संपन्न अंबरनाथ शिवमंदिर आर्ट फेस्टिवल में शामिल हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मुद्दे पर दोनों शहरों के शिवसेना के नेताओं और पदाधिकारियों से अनौपचारिक चर्चा की थी। इस चर्चा के बाद के से महानगरपालिका बनने की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
इन दोनों शहरों का तेज गति से नागरीकरण हो रहा है। मुंबई और उसके उप नगरों की अपेक्षा यहां काफी कम कीमत में लोगों को फ्लैट उपलब्ध हो जाते है इसलिए लोग बड़े पैमाने इन शहरों में रहने आ रहे है। लगभग 3 साल पहले दोनों नगरपालिका को एकत्रित कर महानगरपालिका बनाए जाने के लिए सरकार के संबंधित महकमे की ओर से विधिवत क्षेत्र निश्चित कर उसके वार्ड तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जानकारी के अनुसार अंबरनाथ और बदलापुर को मिलाकर महानगरपालिका बनाए जाने का दोनों शहरों के बड़े नेताओं ने विरोध किया इनमें कुछ ने सार्वजनिक रूप से और किसी ने अंदरूनी तौर पर मनपा बनाने का विरोध किया है वह लोग आज भी मनपा के विरोध में है इन नेताओं का कहना है कि यदि महानगरपालिका बनाना है तो दोनों को एक कर नहीं बल्कि दोनों को स्वतंत्र मनपा का अधिकार दिया जाए।
मुरबाड के बीजेपी विधायक किसन कथोरे ने सबसे पहले संयुक्त महानगरपालिका का विरोध दर्शाया है। वरिष्ठ बीजेपी विधायक कथोरे के बाद बदलापुर के वामन महात्रे, बीजेपी के नेता और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजन घोरपडे, अंबरनाथ में शिवसेना के अरविंद वालेकर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुनील चौधरी आदि भी अलग-अलग महानगरपालिका के पक्ष में दिखाई दिए। कहा यह जा रहा है कि दोनों शहरों के चहुमुंखी विकास के लिए महानगरपालिका बनना जरूरी और राज्य सरकार भी इसी के पक्ष में है। लेकिन वही विगत ढाई दशक से स्थानीय राजनीति में अपनी पकड़ बना चुके लोग एकीकरण के खिलाफ है। राजनीतिक और प्रशासनिक प्रभुत्व के नुकसान के डर से और एक दूसरे के शहरों की संस्कृति पर आपत्ति जताकर निजी तौर पर कुछ नेताओं और पदाधिकारियों ने इस संयुक्त महानगरपालिका का विरोध कर चुके है।
सम्बंधित ख़बरें
बदलापुर नगर परिषद का 744 करोड़ का बजट पेश, सड़कों का चौड़ीकरण और नए अस्पतालों पर जोर, जानें क्या है खास?
छत्रपति संभाजीनगर: हाईटेंशन तार से हादसा, अवैध होर्डिंग हटाते समय करंट से मनपा कर्मचारी की मौत
अमरावती मनपा की पहली आमसभा में कचरे के मुद्दे पर हंगामा; विलास इंगोले बने विपक्ष के नेता
राजनीतिक वर्चस्व के लिए बदला अकोला मनपा के जोन का भूगोल; नागरिकों की बढ़ी मुश्किलें, प्रशासनिक सुविधा ताक पर
मुंबई महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र के तहत अंबरनाथ, बदलापुर शहरों के विकास के लिए राज्य सरकार और एमएमआरडीए द्वारा बड़ी मात्रा में धनराशि वितरित की जा रही है। साथ ही, केवल यही दो नगर पालिकाएं है, जो MMR क्षेत्र में श्रेणी A के अंतर्गत आती है। साथ ही इन शहरों के तेजी से हो रहे विस्तार, विकास और बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए इन शहरों की भावी विकास योजना को ध्यान में रखते हुए पिछले कुछ वर्षों से अंबरनाथ, बदलापुर संयुक्त महानगरपालिका की चर्चा चल रही है।
उसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर दस्तावेजी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, लेकिन राजनीतिक स्थिति और दो साल पहले कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी फैलने के बाद यह विषय शांत हो गया था। पिछले दिनों अंबरनाथ के शिवमंदिर आर्ट फेस्टिवल में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अंबरनाथ, बदलापुर नगरपालिका के पदाधिकारियों से राय ली। इस खबर के बाद यंहा के इच्छुक उम्मीदवार और कुछ राजनीति से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों में गजब की अस्वस्थता देखी जा रही है।
Ambarnath badlapur municipal corporation will be merged into municipal corporation discussion is in full swing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MMA की दुनिया में संग्राम सिंह रचेंगे इतिहास, अर्जेंटीना की धरती पर मुकाबला करने वाले बनेंगे पहले भारतीय फाइटर
Feb 22, 2026 | 07:40 PMIND vs SA: नरेंद्र मोदी स्टेडियम का कैसा है रिकॉर्ड? यहां देखें अब तक का सबसे सफल रन चेज रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 07:35 PMमहाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र कल से, विपक्ष ने ‘चहापान’ का किया बहिष्कार, सत्तापक्ष ने लिया चाय का मजा
Feb 22, 2026 | 07:31 PMमहाराष्ट्र बजट सत्र: विपक्ष ने किया चाय पार्टी से किनारा, फडणवीस सरकार पर लगाया ‘अहंकार’ का आरोप
Feb 22, 2026 | 07:28 PMअब स्कूल-कॉलेज में नहीं कर पाएंगे मोबाइल इस्तेमाल, ये राज्य ला रहा सख्त कानून
Feb 22, 2026 | 07:20 PMशादी के बाद सामंथा रुथ प्रभु की धमाकेदार वापसी, ‘मा इंटी बंगाराम’ फिल्म इस दिन होगी रिलीज
Feb 22, 2026 | 07:20 PM‘मराठी का गला घोंट रही सरकार’, शिवसेना UBT ने महायुति पर लगाया मराठी स्कूलों को बंद करने का आरोप
Feb 22, 2026 | 07:14 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














