कल्याण और भिवंडी में तड़के पुलिस की छापेमारी, अवैध रूप से रह रही 6 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
लगातार अवैध बांग्लादेशियों ने भी पुलिस की नाक में दम कर रखा है। ताजा मामले में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो जगहों से छह बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
कल्याण और भिवंडी में तड़के पुलिस की छापेमारी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ठाणे: एक ओर जहां पहलगाम आतंकी हमले से पाकिस्तानी नागरिकों का देश निकाला किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लगातार अवैध बांग्लादेशियों ने भी पुलिस की नाक में दम कर रखा है। ताजा मामले में महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो जगहों से छह बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ठाणे शहर पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को कल्याण और भिवंडी में की गई छापेमारी के बाद ये गिरफ्तारियां हुईं। उन्होंने जानकारी दि कि विशेष सूचना के आधार पर पुलिस के जबरन वसूली निरोधक प्रकोष्ठ यानी एईसी ने 30 अप्रैल को कल्याण पूर्व के गणेश नगर में छापेमारी की थी।
कल्याण और भिवंडी में अलग-अलग कारवाई
अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान 4 बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा गया। प्रवक्ता के मुताबिक, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान संगीताजीबी पिंटू यशो (32), मुन्नी आसिफ शेख (34), शरनिली असबुर्रहमान अहमद (26) और रिया हलीम शेख (20) के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने बताया कि ये सभी बार डांसर के रूप में काम करती थीं। अधिकारी ने बताया कि उसी दिन एक अलग अभियान में शहर पुलिस की अपराध शाखा ने भिवंडी के हनुमान टेकड़ी में छापा मार कारवाई को अंजाम दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ओतूर मंडी में प्याज की कीमतों में जोरदार उछाल: गोळा प्याज 301 रुपये प्रति 10 किलो बिका; किसानों के चेहरे खिले
नासिक में रिंग रोड प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, चिंचोली-वडगांव पिंगला के 100 परिवारों को मिलेगा मुआवजा
नितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
ठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
मामले कि जांच कर रही पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने 2 बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा, जिनकी पहचान शाहिदाखातून लिपन खान (40) और जरीना रफीक शेख (50) के रूप में हुई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों महिलाओं के पास से कई मोबाइल फोन जब्त किए हैं। प्रवक्ता ने बताया, “वे (दोनों महिलाएं) कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाईं, जिससे यह साबित हो सके कि वे भारतीय नागरिक हैं।” उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
