सिर्फ रील्स पर नहीं, काम पर होगा वोट! ‘जेन-जी’ युवाओं ने नेताओं को दी सीधी चेतावनी- VIDEO
Gen Z Political Opinion: आज की बदलती राजनीति में 'जेन-जी' यानी आज की युवा पीढ़ी की भूमिका और उनकी सोच पर केंद्रित यह वीडियो बेहद दिलचस्प है। युवा केवल सोशल मीडिया रील देखकर ही अपनी राय नहीं बनाता।
- Written By: मनोज आर्या
Gen Z Political Opinion India: आज की बदलती राजनीति में ‘जेन-जी’ (Gen Z) यानी आज की युवा पीढ़ी की भूमिका और उनकी सोच पर केंद्रित यह वीडियो बेहद दिलचस्प है। पुणे के इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया (ISBM) के छात्रों के साथ हुई इस विशेष बातचीत में यह निकलकर आया कि आज का युवा केवल सोशल मीडिया रील देखकर ही अपनी राय नहीं बनाता, बल्कि वह तथ्यों की जांच (Fact Checking) को भी उतनी ही अहमियत देता है। छात्रों का मानना है कि राजनीति को अब केवल धर्म और पर्सनालिटी तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार, प्रतिनिधित्व और आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित होना चाहिए। बातचीत के दौरान युवाओं ने संसद में अपने प्रतिनिधित्व की मांग उठाई और कहा कि उन्हें ऐसे नेतृत्व की तलाश है जो उनके भविष्य की चिंताओं को समझ सके। छात्रों ने बजट सत्र और आर्थिक नीतियों पर भी बेबाक राय रखी और कहा कि वे केवल 30 सेकंड की रील के आधार पर वोट नहीं देते, बल्कि वे गहराई से रिसर्च करने वाली पीढ़ी हैं। यह वीडियो स्पष्ट करता है कि जेन-जी अब राजनीति में एक मूक दर्शक नहीं, बल्कि एक सजग और सवाल पूछने वाला मतदाता बनकर उभर रहा है।