थाईलैंड भिक्खुणी संघ का अकोला में भव्य स्वागत, बुद्ध चतु परिसा भिक्खुणी व श्रामणेरी संघ की धम्मदेसना
Thailand Bhikkhuni Sangha: थाईलैंड से आए बुद्ध चतु परिसा भिक्खुणी संघ का अकोला में भव्य स्वागत किया गया, जहां पिंडपात समारोह और धम्मदेसना उत्साहपूर्वक संपन्न हुई।
- Written By: आंचल लोखंडे
Thailand Bhikkhuni Sangha:थाईलैंड से आए बुद्ध चतु परिसा भिक्खुणी संघ (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akola Buddhist Event: डॉ. बाबासाहब आंबेडकर उत्कर्ष प्रतिष्ठान, प्रबोधन नगर, अकोला में थाईलैंड से आए बुद्ध चतु परिसा भिक्खुणी संघ तथा श्रामणेरी संघ का भव्य स्वागत किया गया। गुरुवार, 2 जनवरी को आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पिंडपात समारोह (चारिका) और धम्मदेसना उत्साहपूर्वक संपन्न हुई।
थाईलैंड से आए भिक्खुणी संघ का नेतृत्व भिक्खुणी विसुत्ती याना द्वि पातीगोवस्त तिपीटका महिंद्रा संघमित्ता धम्मपाला थेरवादा फलाबोधी महाथेरी ने किया। उनके साथ भिक्खुणी विज्जा विमुत्ती, भिक्खुणी चिरावटना, भिक्खुणी समुद तेजना, भिक्खुणी वितक्का-विचारा, भिक्खुणी विशाखा, भिक्खुणी अभित्रा, भिक्खुणी सुनंदाबोधी और भिक्खुणी करुणाशिला सहित अनेक वरिष्ठ भिक्खुणियाँ उपस्थित थीं। कुल 105 आदरणीय भिक्खुणी संघ का आगमन 1 जनवरी 2026 को नागपुर से अकोला में हुआ।
पिंडपात और धम्मदेसना
पिंडपात समारोह का आयोजन सुबह 9 से 10 बजे तक किया गया। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे धम्मदेसना का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी भिक्खुणी संघ के लिए प्रतिष्ठान परिसर में भोजनदान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में न्यू महसूल कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी, प्रबोधन नगर और खडकी, अकोला के उपासिका संघ की सैकड़ों महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। श्रद्धालुओं ने भिक्खुणी संघ के आगमन और धम्मदेसना का लाभ बड़े उत्साह के साथ लिया।
सम्बंधित ख़बरें
वाशिम में टोल प्लाजा होगा जब्त! NHAI को कोर्ट का बड़ा झटका, जानें क्या है पूरा मामला
आरक्षित पदों का बैकलॉग खत्म करने के लिए मेगा भर्ती की मांग, संदीप ताजने का सरकार से आग्रह
अकोला के बाजारों में गंदगी का अंबार, बारिश में जनता बाजार और सिंधी कैंप मंडी की हालत खस्ता, सुधार की मांग
अकोला में अल नीनो का खतरा; पेयजल संकट से निपटने के लिए पहली बार बना जुलाई-सितंबर का विशेष एक्शन प्लान
आगामी कार्यक्रम
इस ऐतिहासिक आयोजन के बाद संपूर्ण 150 सदस्यीय भिक्खुणी संघ अजिंठा–वेरूल की यात्रा पर रवाना होगा। इसके पश्चात 5 जनवरी 2026 को बोरगांव मंजू, जिला अकोला में तथा 6 जनवरी 2026 को वलगांव, जिला अमरावती में पिंडपात और धम्मदेसना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वलगांव में कार्यक्रम के साथ इस यात्रा का समापन होगा।
ये भी पढ़े: ‘शरद पवार की पार्टी में विलय कर लें अजित पवार’, संजय राउत ने डिप्टी सीएम को क्यों दी ये नसीहत?
इस आयोजन का संयोजन गौतम वाहणे और धम्मदास मुंदरखे ने किया। उपासिका सुनंदा वर ने बताया कि यह आयोजन अकोला जिले के लिए गौरवपूर्ण है और इससे बौद्ध धम्म की परंपरा को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
