- Hindi News »
- Maharashtra »
- Temperature Reaches 44 Degrees In Bhandara District Possibility Of Rain And Strong Winds Till May 1
भंडारा जिले में 44 डिग्री पर पहुंचा तापमान, 1 मई तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना
जिले में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 28 अप्रैल से 1 मई के बीच बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

Bhandara News: भंडारा जिले में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. पिछले एक सप्ताह से तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था, लेकिन मंगलवार को यह बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
हालांकि, अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल से 1 मई के बीच गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. दिनभर की तपती धूप के बाद मंगलवार शाम को मौसम ने करवट ली.
आसमान में बादल छा गए और कई स्थानों पर तेज हवाएं चलीं, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली. पिछले सप्ताह से जिले की सभी सात तहसीलों में तापमान लगातार 42 से 43 डिग्री के आसपास बना हुआ है. तेज गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है.
सम्बंधित ख़बरें
पवनी गेट पर एक से एक धुरंधर बाघों के दर्शन, टाइगर हॉटस्पॉट, बढ़ी पर्यटकों की भीड़
अकोला में युवक का जला हुआ शव मिलने से मची खलबली, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
शिवसेना यूबीटी ने किया धीरेंद्र शास्त्री के बयान का निषेध, थाने में दी शिकायत, कठोर कार्रवाई की मांग
कचरा निपटान परियोजना के चलते उल्हासनगर की दुर्गंध होगी दूर, बदलापुर में महापौर और विधायक ने किया निरीक्षण
बढ़ते तापमान से जलाशय तेजी से सूखने लगे हैं. नागरिकों को अत्यधिक प्यास, थकान और पसीना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. मौसम में अचानक बदलाव से जहां गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों के लिए चिंता भी बढ़ गई है.
तेज हवाओं और संभावित बारिश से ग्रीष्मकालीन धान और कटी हुई फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. साथ ही तापमान में अचानक बदलाव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डाल सकता है. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें.
पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अभिषेक नामदास ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को अलर्ट कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.
Temperature reaches 44 degrees in bhandara district possibility of rain and strong winds till may 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा जिले में 44 डिग्री पर पहुंचा तापमान, 1 मई तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना
Apr 28, 2026 | 07:42 PMपवनी गेट पर एक से एक धुरंधर बाघों के दर्शन, टाइगर हॉटस्पॉट, बढ़ी पर्यटकों की भीड़
Apr 28, 2026 | 07:42 PMShani Jayanti Upay: शनि जयंती के दिन अपनी राशि के अनुसार चुपचाप कर लें ये उपाय, परेशानियों से मिलेगा छुटकारा!
Apr 28, 2026 | 07:42 PMअनिल अंबानी ग्रुप को बड़ा झटका, RCom केस में ED ने जब्त की ₹3,034 करोड़ की संपत्ति; पहले भी हो चुका है एक्शन
Apr 28, 2026 | 07:41 PMTMC की उल्टी गिनती शुरू…बिहार के बड़े नेता ने कर दी बंगाल चुनाव की भविष्यवाणी, बोले- बंगाल में BJP की सुनामी
Apr 28, 2026 | 07:40 PMICC Rankings में हरमनप्रीत कौर का जलाव, टॉप-10 में मारी धमाकेदार एंट्री, इन दो प्लेयर्स को हुआ नुकसान
Apr 28, 2026 | 07:37 PM‘रिश्ते मजबूत बनाने में आपने कोई कसर नहीं छोड़ी…’, CM उमर अब्दुल्ला ने जमकर की ‘मामा’ की तारीफ, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 07:34 PMवीडियो गैलरी

काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM
Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM













