- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Shiv Sena Ubt Condemns Dhirendra Shastri S Statement
शिवसेना यूबीटी ने किया धीरेंद्र शास्त्री के बयान का निषेध, थाने में दी शिकायत, कठोर कार्रवाई की मांग
अकोला में शिवसेना यूबीटी ने धीरेंद्र शास्त्री के छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति अपमानजनक बयान का विरोध किया। शिकायत में कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

Akola News: छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति कथित अपमानजनक वक्तव्य देने के मामले में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ शिवसेना यूबीटी ने तीव्र आंदोलन किया। शहर प्रमुख आशीष गावंडे के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत नुमा निवेदन प्रस्तुत किया।
निवेदन में, नागपुर में 25 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में गलत, भ्रामक और समाज में धार्मिक तनाव पैदा करने वाले वक्तव्य दिए जाने का आरोप है। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत उपस्थित थे।
शिवसेना यूबीटी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री दैवी दरबार के नाम पर अंधविश्वास फैलाते हैं और अब उन्होंने महाराष्ट्र के आराध्य छत्रपति शिवाजी महाराज पर सीधा प्रहार करने का प्रयास किया है। शिकायत में कहा गया है कि शिवराय का अपमान करने वालों को महाराष्ट्र कभी माफ नहीं करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Ashok Kharat Case: ED के सवालों से छूटे खरात के पसीने, हिसाब किताब मांगने पर जुबान पर लगा ताला
100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
तुरंत मामला दर्ज कर धीरेंद्र शास्त्री पर कठोर कार्रवाई की जाए। इस आंदोलन में शिवसेना यूबीटी उप जिला प्रमुख सुरेंद्र विसपुते, भूषण भिरड, शंकर लंगोटे, विजय इंगले, अभिषेक खरसाडे, योगेश गोतमारे, अश्विन कपले, प्रवीण शिंदे, कमलेश कांबले, अजय भटकर, आशु तिवारी उपस्थित थे। प्रतिमा रौंदी गई इस अवसर पर संतप्त शिवसैनिकों ने धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा की गधे पर बैठी हुई प्रतिमा को अपने पैरोतले रौंदकर उनके वक्तव्य का विरोध किया।
Shiv sena ubt condemns dhirendra shastri s statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 21 मई LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंत्रिपरिषद के साथ करेंगे बैठक
May 21, 2026 | 06:59 AMAshok Kharat Case: ED के सवालों से छूटे खरात के पसीने, हिसाब किताब मांगने पर जुबान पर लगा ताला
May 21, 2026 | 06:57 AMNavabharat Nishanebaaz: पेट्रोल रहित विमानों की उड़ान, वैज्ञानिक दें इस ओर ध्यान
May 21, 2026 | 06:41 AMNagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
May 21, 2026 | 06:05 AMBirthday Horoscope 21 May 2026: आज जन्मे बच्चों का करियर कैसा रहेगा? जानिए उनका स्वभाव और क्या कहता है भाग्यफल
May 21, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कही रेड अलर्ट के साथ लू, तो कही मानसून पूर्व बारिश, जानें कैसा होगा आज आपके शहर का हाल?
May 21, 2026 | 05:55 AMFASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













