- Hindi News »
- Maharashtra »
- Teacher Looking For Disciples From Door To Door The Number Of Students Decreased By 35 In Mbmc Schools
घर-घर जाकर शिष्य ढूंढ रहें गुरुजी, MBMC विद्यालयों में 35 % घटी विद्यार्थियों की संख्या
- Written By: प्रभाकर दुबे

-अनिल चौहान
भायंदर: मीरा-भायंदर महानगरपालिका (Mira-Bhayander Municipal Corporation) के विद्यालयों (Schools) में लगातार घटती विद्यार्थियों (Students) की संख्या को बढ़ाने के लिए प्रशासन शिक्षकों (Teachers) को काम धंधे पर लगा दिया गया है। गुरुजी (शिक्षक) लोग घर-घर जाकर विद्यार्थियों की तलाश कर रहे हैं।
महानगरपालिका के विद्यालयों में खराब होती शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की घटती संख्या को लेकर चिंता व्यक्त की जाती रही है, लेकिन प्रशासन इसे रोकने और बढ़ाने में असफल और लापरवाह रहा है। एक दशक पहले मीरा-भायंदर के सभी 36 विद्यालयों में करीब 10,000 विद्यार्थी थे। अब इनकी संख्या घटकर छह से साढ़े छह हजार के आसपास आ गई है। हालांकि प्रशासन आज भी साढ़े सात हजार बच्चों के पढ़ने का दावा कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे की जिद बनेगा मीरा-भाईंदर की मुसीबत, जाफरी नदी का मलबा मानसून में डूब सकता है शहर
Thane: ICU में महिला को चूहे के कुतरने से हुई मौत के मामले में अधीक्षक पर गिरी गाज
परीक्षा केंद्र रद्द होने की खबर निकली अफवाह, जानकारी मिलते ही छात्रों ने ली राहत की सांस
प्रासंगिक है,इंडियन नॉलेज सिस्टम, सीएस शर्मा कॉलेज में आईकेएस का 11 वां इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस
आधा दर्जन विद्यालयों में सिर्फ 10 से 35 बच्चे
कोविड़ महामारी आने के बाद तो विद्यार्थियों की संख्या इतनी घट गई है कि आधा दर्जन स्कूलों में न के बराबर विद्यार्थी रह गए हैं। पूरे विद्यालय में 10,15,22,34,37 बच्चे ही हैं। ऐसा होने से प्रशासन की काबिलियत और साख पर बट्टा लगने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने की नहीं खोजी तरकीब
स्कूलों में घटती विद्यार्थियों की संख्या को रोकने और उसे न बढ़ाने का जिम्मेदार शिक्षकों को ही माना जा रहा है। कुछ हद तक यह सच भी है। स्कूल आने में लेटलतीफी और पढ़ाने में लापरवाही बरतने का आरोप शिक्षकों पर लगता रहा है, लेकिन इन पर अंकुश लगाने, नियंत्रण और निगरानी को लेकर प्रशासन कभी गंभीर और चिंतित नहीं हुआ और न ही शिक्षा का दर्जा और विद्यर्थियों की संख्या बढ़ाने की कोई तरकीब खोजी।
शिक्षण अधिकारी-शिक्षण मंडल दोनों नहीं
10 साल से शिक्षक मंडल की कमेटी और शिक्षण समिति ही नहीं बनी है और शिक्षण अधिकारी भी नहीं है। शिक्षण विभाग की कमान सहायक आयुक्त के हाथों में थमा दी गई है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि शिक्षण विभाग फेल है।
प्रवेश दिलाने अभिभावकों से मिन्नतें
अब जब स्थिति बद से बदतर हो चली है तो शिक्षकों को ही विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का जिम्मा थोप दिया गया है। नौकरी जाने के डर से गुरुजी लोगों के घर-घर जाकर विद्यार्थियों की तलाश कर रहे हैं। उनके अभिभावकों से संवाद स्थापित कर रहे हैं और उनका प्रवेश महानगरपालिका विद्यालयों में कराने का आग्रह कर रहे हैं।
विद्यर्थियों की संख्या बहुत कम होने पर हटा दिए जाते हैं शिक्षक
दरअसल नियमों के मुताबिक, जिस कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम हो जाती है, ऐसे कक्षाओं के शिक्षक अतिरिक्त घोषित कर दिए जाते हैं और शिक्षण विभाग उनका तबादला किसी अन्य विद्यालय में कर देता है। ऐसा होने से शिक्षकों को ही परेशानी होती है। उससे बचाने के लिए शिक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
[blockquote content=”स्कूल खुलने से पहले महानगरपालिका विद्यालयों में बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए अभिभावक मेला लगाया जाएगा। बालबाड़ी के बच्चों को महानगरपालिका विद्यालय में शामिल कराया जाएगा। आगामी शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की संख्या करीब 1000 बढ़ाने का हमने लक्ष्य रखा है। ” pic=”” name=”-अजीत मुठे, उपायुक्त (शिक्षण) “]
Teacher looking for disciples from door to door the number of students decreased by 35 in mbmc schools
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लारिजानी की हत्या पर भड़के मोजतबा खामेनेई, कहा – खून की एक-एक बूंद की कीमत चुकानी होगी
Mar 18, 2026 | 11:55 PMपाकिस्तान का बड़ा फैसला: भारतीय विमानों के लिए 24 अप्रैल तक बंद रहेगा हवाई क्षेत्र, बढ़ी पाबंदियां
Mar 18, 2026 | 11:30 PMकब है रामनवमी 2026? तिथि को लेकर कंफ्यूज़न? यहां जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Mar 18, 2026 | 11:30 PMचैत्र नवरात्रि में कौड़ी और लौंग के टोटके बदल सकते हैं आपकी किस्मत, दनादन बरसेगा धन!
Mar 18, 2026 | 11:14 PMEid ul Fitr 2026: सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत में कब मनाई जाएगी ईद
Mar 18, 2026 | 11:00 PMChaitra Navratri में भूल से भी न करें ये काम, वरना पड़ेगा बहुत भारी! जानिए क्या करें और क्या नहीं?
Mar 18, 2026 | 10:59 PMHindu New Year पर करें ये 7 काम, पूरे साल बने रहेंगे शुभ-लाभ के योग
Mar 18, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM














