महाराष्ट्र के सांगली में SUV और ट्रैक्टर में भिडंत, पांच लोगों की मौत, तीन घायल
- Written By: सूर्यकांत तिवारी
File Photo
मुंबई: पश्चिमी महाराष्ट्र (Western Maharashtra) के सांगली जिले (Sangli district) में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बुधवार सुबह एक एसयूवी और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत (collision between an SUV and a tractor) में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद से ही मृतकों के परिजनों में मातम का महौल है।
सांगली जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे रत्नागिरी-पंढरपुर मार्ग (Ratnagiri-Pandharpur road) पर मिराज के पास हुई। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार एसयूवी में सवार तीन पुरुषों, 12 वर्षीय एक लड़के और एक महिला की मौत हो गई, जब तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
Five killed, three injured in SUV-tractor collision in western Maharashtra's Sangli district: Police — Press Trust of India (@PTI_News) May 17, 2023
सम्बंधित ख़बरें
शिष्टाचार भेंट या घर वापसी का रास्ता? शरद पवार और तटकरे की मुलाकात से महायुति में बढ़ी बेचैनी
अवैध बाइक टैक्सियों पर प्रताप सरनाईक का शिकंजा, ऐप बंद करने और मालिकों पर केस दर्ज करने के निर्देश
भक्ति के बीच पसरा मातम, सांगली में मंदिर की दीवार ढहने से 6 श्रद्धालुओं की जान गई, कई घायल
श्रमिकों के लिए हेल्थ कवच, आकाश फुंडकर ने दिए 18 नए अस्पताल और 3 मेडिकल कॉलेजों के निर्देश
घायलों को मिराज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि एसयूवी कोल्हापुर से रत्नागिरी की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर में ईंटें लदी हुई थीं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। (एजेंसी इंटपुट के साथ)
