चंद्रपुर में कुल्हाड़ी के दम पर बाघ से भिड़ा किसान, भद्रावती के गौतमनगर में तेंदुए की दहशत से मचा हड़कंप
Chandrapur Tiger Attack: चंद्रपुर के मिंडाला में किसान सुरेश वाघाड़े ने कुल्हाड़ी से बाघ का सामना कर अपनी जान बचाई। वहीं भद्रावती के गौतमनगर में तेंदुए की आवाजाही से नागरिकों में दहशत का माहौल है।
- Written By: रूपम सिंह
बाघ के हमले (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chandrapur Tiger Attack: बाघ का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, लेकिन मिंडाला गांव के किसान सुरेश मुखरू वाघाड़े (40) ने अद्भुत साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बाघ के हमले को नाकाम कर अपनी जान बचा ली। हाथ में मौजूद केवल एक कुल्हाड़ी के सहारे उन्होंने बाघ को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। इस साहसिक घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे सुरेश वाघाड़े अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला करने की कोशिश की।
अचानक सामने आए बाघ को देखकर वे क्षणभर के लिए घबरा गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। हाथ में मौजूद कुल्हाड़ी बाघ की ओर लहराते हुए उन्होंने उसका सामना किया। किसान के साहस को देखते हुए बाघ पीछे हट गया और जंगल की ओर भाग निकला। इस दौरान बाघ के पंजों से सुरेश के पेट और पीठ पर खरोंचें आई। घायल होने के बावजूद उन्होंने धैर्य बनाए रखा और स्वयं ग्रामीण अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया।
गौतमनगर में तेंदुए की दहशत भद्रावती शहर के गौतमनगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की लगातार आवाजाही देखे जाने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। नगरसेवक महेश जीवतोडे, नियोजन सभापति राहुल सोनटक्के तथा नगरसेवक संतोष कुरेकार ने इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 28 जून को महा-पोलियो अभियान, 1 करोड़ से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की, जानें समय
नागपुर: न सिलेंडर का सहारा, न केरोसिन का ठिकाना; डिजिटल इंडिया में गरीबों के हिस्से आया सिर्फ धुआं!
72 घंटे से थमा मानसून, नासिक में खरीफ फसल पर संकट; दोबारा बुआई की आशंका से किसान चिंतित
नागपुर: ग्रीन एनर्जी को रफ्तार: एनटीपीसी मौदा और किर्लोस्कर टीम के सहयोग से पर्यावरण अनुकूल बिजली की तैयारी।
बताया गया है कि गौतमनगर स्थित शिवा वाघमारे के घर के पास खाली पड़ी जमीन पर चंद्रपुर में तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि 1 जून 2026 की रात तेंदुए ने इसी क्षेत्र में एक बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला था। इसके बाद से नागरिकों में डर और बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें:- 72 घंटे से थमा मानसून, नासिक में खरीफ फसल पर संकट; दोबारा बुआई की आशंका से किसान चिंतित
मुख्य बिंदु
- खेत में काम के दौरान किसान पर बाघ का अचानक हमला।
- कुल्हाड़ी दिखाकर किसान ने बाघ को खदेड़ा।
- पंजों के वार से किसान घायल, अस्पताल में कराया उपचार।
- घटना के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ाई।
वन विभाग सतर्क
घटना के बाद वन विभाग ने बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में तीन ट्रैप कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों की मदद से बाघ की निगरानी की जाएगी। यह जानकारी क्षेत्र सहायक तिरपुडे ने दी।
