मैं अंदर से टूट गई हूं दादा… अजित पवार की जयंती पर पत्नी सुनेत्रा पवार का भावुक पोस्ट, देखें तस्वीरें
Ajit Pawar Birth Anniversary: अजित पवार की जयंती पर पत्नी सुनेत्रा पवार का दर्द छलक पड़ा। सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने दादा के साथ की यादें साझा कीं।
- Written By: आकाश मसने
अजित पवार के साथ सुनेत्रा पवार (सोर्स: एक्स@SunetraA_Pawar)
Sunetra Pawar Emotional Post On Ajit Pawar Birth Anniversary: महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी एक अलग और कद्दावर पहचान रखने वाले नेता अजित पवार जिन्हें लोग प्यार से ‘दादा’ कहते हैं, आज उनकी जयंती है। इस मौके पर उनकी पत्नी और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का दर्द छलक पड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक संदेश साझा करते हुए अपने जीवनसाथी को श्रद्धांजलि दी है।
सुनेत्रा पवार की यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। उनके शब्दों में अपनों को खोने का गहरा दर्द, खालीपन और दादा के प्रति अटूट सम्मान साफ नजर आ रहा है। समर्थकों और राजनीतिक जगत के लोगों द्वारा इस पोस्ट पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
“हर साल खुशियों से भर जाता था घर, आज टूट गई हूं…”
साेशल मीडिया मंच एक्स पर अजित पवार के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए सुनेत्रा पवार ने लिखा “दादा… कई सालों से, मैंने आपका जन्मदिन इतनी खुशी, जोश और गर्व के साथ मनाया। घर और परिवार खुशियों से भर जाता, और शुभकामनाओं की बौछार होती, लेकिन आज, इसी दिन को आपकी जयंती के रूप में मनाते हुए मैं अंदर से पूरी तरह टूट गई हूं। मेरा दिल अभी भी इस कड़वी सच्चाई को मानने को तैयार नहीं है, दादा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के 6 बड़े सरकारी अस्पतालों में बनेंगी धर्मशालाएं, 1 लीज पर गुजरात की संस्था को 49 साल के लिए जमीन
Amravati News: परतवाड़ा-घटांग मार्ग पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
सिंहस्थ कुंभ मेले की बड़ी तैयारी: नासिक महानगरपालिका तपोवन में बनाएगी 180 MLD का अत्याधुनिक STP प्लांट!
महाराष्ट्र में MSRTC संकट: 5,300 नई बसें और किराया बढ़ोतरी भी नहीं आई काम, जून में 91.18 करोड़ का घाटा
दादा… एवढी वर्ष तुमचा जन्मदिवस मी अगदी आनंदाने, उत्साहाने आणि अभिमानाने साजरा केला…
घर , कुटुंब आनंदात असायचं, शुभेच्छांचा वर्षाव असायचा..
पण आज तुमचा हाच दिवस ‘जयंती’ म्हणून मानताना माझं मन आतून पार तुटून जातंय.
हे कटू सत्य स्वीकारायला माझं मन आजही अजिबात तयार होत नाही… pic.twitter.com/GZ6sxbQdzO — Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) July 22, 2026
उन्होंने आगे लिखा जिंदगी के हर मोड़ पर आप मेरी सबसे बड़ी ताकत बनकर मेरे साथ खड़े रहे। आपका वह पक्का साथ, मुश्किल समय में पीठ थपथपाना, और आपका हमेशा साथ देना। यह यकीन करना मुश्किल है कि यह सब अचानक खो गया कि अब सब कुछ इतना खोया-खोया और खाली-खाली सा लग रहा है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि समय मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा इतनी जल्दी छीन लेगा।
सुनेत्रा पवार ने अजित पवार को याद करते हुए लिखा आज यह दिन मनाते हुए मेरा दिल दुख से भर गया है; मेरी आंखों में आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। दादा, भले ही आप आज मेरे साथ नहीं हैं, लेकिन आपकी सोच, आपकी यादें, दूसरों की सेवा करने का आपका जज़्बा, आपका अनुशासन, और आपने मुझे जो प्यार दिया, वह हमेशा मेरी हर सांस में और मेरे रोम-रोम में जिंदा रहेगा। मेरे जीवन के साथी और आपकी पवित्र यादों को दिल से और सम्मान के साथ श्रद्धांजलि…!
यह भी पढ़ें:- Ajit Pawar Jayanti: सुबह 6 बजे की मीटिंग और 5:55 पर एंट्री! अजित दादा के इस आयरन रूल्स से कांपते थे अफसर
सोशल मीडिया पर समर्थकों का सैलाब
सुनेत्रा पवार की इस पोस्ट के बाद अजित पवार के समर्थकों, एनसीपी (NCP) कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट को शेयर कर सुनेत्रा पवार और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
