Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सबमरीन आईएनएस वागशीर हुई लॉन्च, घातक हथियारों से लैस है साइलेंट किलर

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Apr 20, 2022 | 09:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मझगांव डॉक्स (Mazagon Docks) से स्कॉरपीन यानी कलवारी क्लास की सबमरीन आईएनएस वागशीर (Submarine INS Vagshir) को प्रोजेक्ट-75 के तहत लॉन्च किया गया। यह बेहद आधुनिक नेविगेशन और ट्रैकिंग सिस्टम्स से लैस यह एक डीजल-इलेक्ट्रिक सबमरीन (Diesel-Electric Submarine) है जिसमें कई घातक हथियार लगे हैं, जो आने वाले समय में समुद्र में इंडियन नेवी (Indian Navy) की ताकत को बढ़ाने का काम करेंगे।

प्रोजेक्ट-75 के तहत अभी तक 5 आधुनिक पनडुब्बियों को देश के समुद्र की रक्षा में तैनात किया गया है। आईएनएस वागशीर इस प्रोजेक्ट की आखिरी पनडुब्बी थी। एक साल तक इसका समुद्री परीक्षण होगा और सब कुछ सही रहने पर इसे इंडियन नेवी में कमीशंड कर दिया जाएगा। समुद्र में शांति से चलने वाली इस सबमरीन को साइलेंट किलर भी कहा जाता है।

क्या है आईएनएस वागशीर की खासियत

पनडुब्बी को ऑपरेशन के समय हर परिस्थिति में संचालित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस सबमरीन को मझगांव डॉक्स शिप बिल्डर्स ने बनाया है। यह पूरी तरह से ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के कांसेप्ट के तहत बनाई गई है। पानी की सतह पर इसकी स्पीड 20 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है, जबकि पानी के अंदर ये 37 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती हैं। इसकी रेंज इनकी गति के मुताबिक तय होती है। अगर यह सतह पर 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है, तो यह 12 हजार किलोमीटर तक चल सकती है। पानी के अंदर यह 1020 किलोमीटर की रेंज तक जा सकती है, लेकिन गति 7.4 किलोमीटर प्रतिघंटा होनी चाहिए। यह कलवारी क्लास पनडुब्बी है। इस क्लास की पनडुब्बियों की लंबाई लगभग 221 फीट, बीम 20 फीट और ऊंचाई 40 फीट होती है। 

सम्बंधित ख़बरें

INS शिकरा के पास 23 मंजिला इमारत, हाईकोर्ट ने लापरवाही के लिए नेवी के अफसरों को लगाई फटकार 

महाराष्ट्र में 5 मार्च से स्कूल बसों का चक्का जाम, बोर्ड एग्जाम के बीच ट्रांसपोर्टरों का हड़ताल का अल्टीमेटम

धारावी के लोगों के लिए मालाड-मालवणी में बनेगा घर, सरकार ने अडानी को आवंटित की 118 एकड़ जमीन

मुंबई लोकल के महिला डिब्बे में बुर्का पहनकर सफर करने वाला शख्स गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान, जानें पूरा मामला

50 दिन तक समुद्र में रहने की क्षमता

इसके पास 50 दिनों तक पानी के अंदर बिताने की क्षमता है और अधिकतम 350 फीट की गहराई जा सकती है। इसमें 8 सैन्य अधिकारी और 35 सेलर तैनात किए जा सकते हैं। इनके अंदर एंटी-टॉरपीड काउंटरमेजर सिस्टम लगा है। इसके अलावा 533 मिमी के 6 टॉरपीडो ट्यूब्स होते हैं, जिनसे 18 एसयूटी टॉरपीडोस या एसएम 39 एक्सोसेट एंटी-शिप मिसाइल लॉन्च की जा सकती हैं। इसके अलावा यह पानी के अंदर 30 समुद्री बारूदी सुरंग बिछा सकती है।

कैसे पड़ा नाम

हिंद महासागर की गहराई में पाई जाने वाली एक घातक शिकारी मछली के नाम पर आईएनएस वागशीर का नाम रखा गया है। पहली वागशीर पनडुब्बी भारतीय नौसेना में दिसंबर 1974 में कमीशन हुई थी। अप्रैल 1997 में इसकी सेवा को बंद कर दिया गया था।

Submarine ins vagshir launched silent killer armed with lethal weapons

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2022 | 09:05 PM

Topics:  

  • Indian Navy
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.