मुंबई लोकल के महिला डिब्बे में बुर्का पहनकर सफर करने वाला शख्स गिरफ्तार (सौजन्य-नवभारत)
Mumbai Local Burqa Man Arrested: मुंबई लोकल के महिला डिब्बे में बुर्का पहनकर यात्रा करने वाला आखिरकार पकड़ा गया। उल्लेखनीय है कि पिछली 6 फरवरी को कर्जत लोकल ट्रेन के महिला सेकंड क्लास डिब्बे में एक पुरुष व्यक्ति बुर्का पहनकर यात्रा करते हुए घाटकोपर स्टेशन पर देखा गया। उसे लोग पकड़ पाते इसके पहले वह घाटकोपर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की विपरीत दिशा से उतरकर मौके से फरार हो गया।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसे ट्रेस कर नासिक से गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान अल्ताफ हुसैन शेख (आयु 57 वर्ष), निवासी नासिक के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है और वर्ष 2022 उसका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र सरकार की तिजोरी खाली! ठाणे-पालघर के ठेकेदारों का 2114 करोड़ बकाया; छोटे कॉन्ट्रैक्टरों की हालत खराब
उसे जीआरपी ने पकड़ कर आगे की कार्रवाई हेतु आरपीएफ घाटकोपर को सौंप दिया गया है। मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी असामान्य घटना की सूचना निकटतम ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारी को अथवा हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें।