संपत्ति में हिस्से का डर! सौतेले बेटे को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा
Akola News: अकोला में एक सौतेले पिता ने अपने 9 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद किसी को शक न हो इसलिए शव बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया।
- Written By: सोनाली चावरे
सौतेले बेटे की हत्या (pic credit; social media)
अकोला: जिले में सौतेले पिता ने अपने नौ वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को एक बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस ने हत्यारे सौतेले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को अपराध के कुछ घंटों बाद शव बरामद किया गया और आरोपी आकाश कन्हेरकर (38) और उसके दोस्त गौरव गाइगोले (36) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित दर्शन पलास्कर अपनी मां और सौतेले पिता कन्हेरकर के साथ रहता था। उसकी मां ने बुधवार को पुलिस से संपर्क किया और सुबह करीब साढ़े आठ बजे गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनमोल मित्तल ने बताया, पुलिस ने जांच शुरू की और इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में उन्होंने दर्शन को उसके सौतेले पिता के साथ घूमते हुए देखा। पुलिस ने शक होने पर सौतेले पिता को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। तब उसने अपना जुर्म कबूल किया। और इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
एसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
हाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
डिलीवरी बॉय ने घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, धमकी देकर बोला- फिर आऊंगा
कन्हेरकर ने बताया कि मैं और मेरे मित्र ने दर्शन को मारकर उसकी लाश जंगल में फेंक दी है। आरोपी आकाश कान्हेरकर को उसके मित्र गौरव गायगोले ने सिर्फ 300 रु. के लिए इस हत्याकांड में मदद की और दोनों ने गला घोटकर उस मासूम की हत्या कर दी। विषय इतना था कि सौतेला बेटा भविष्य में संपत्ति में हिस्सा मांग सकता है, इसलिए इस मासूम बच्चे की हत्या उसके पिता ने कर दी।
सहायक पुलिस अधीक्षक अनमोल मित्तल के मार्गदर्शन में अकोट शहर पुलिस थाने के थानेदार अमोल मालवे, ग्रामीण के थानेदार किशोर जुनघरे, अकोट शहर डीबी पथक के कर्मचारियों ने जांच में सहयोग दिया। सीसीटीवी की सहायता से इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।
