सोलापुर में डॉक्टरों की घोर लापरवाही, छह साल के बच्चे के दाहिने हाथ में दर्द, सर्जरी में काट दी बाईं उंगली
Solapur Hospital Negligence: सोलापुर के पंढरपुर उप-जिला अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां छह साल के बच्चे की दाहिने हाथ की उंगली की जगह गलती से बाएं हाथ की उंगली काट दी गई।
- Written By: आंचल लोखंडे
Pandharpur Sub District Hospital (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pandharpur Hospital Controversy: सोलापुर शहर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पंढरपर की अस्पताल प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। पंढरपुर के उप-जिला अस्पताल में छह साल के बच्चे की सर्जरी के दौरान डॉक्टरों की गंभीर लापरवाही सामने आई। सर्जरी दाएं हाथ की उंगली की होनी थी, लेकिन डॉक्टरों ने गलती से बाएं हाथ की उंगली काट दी। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शाहू सुनील दंदाडे (उम्र 6) के दोनों हाथों में जन्म से छह-छह उंगलियां थीं। पिछले कुछ दिनों से शाहू के दाहिने हाथ की अतिरिक्त उंगली में दर्द हो रहा था। इसी कारण उसके माता-पिता उसे इलाज के लिए पंढरपुर उप-जिला अस्पताल लेकर गए और भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सलाह दी कि सर्जरी कर दाहिने हाथ की अतिरिक्त उंगली निकाल दी जाएगी।
सर्जरी के दौरान डॉक्टरों से बड़ी चूक
सर्जरी शुक्रवार को की जानी थी। माता-पिता के अनुसार, ऑपरेशन से पहले यह स्पष्ट था कि दाहिने हाथ की अतिरिक्त उंगली का ऑपरेशन किया जाएगा। लेकिन जब सर्जरी के बाद बच्चे को बाहर लाया गया, तो परिवार के लोग हैरान रह गए। डॉक्टरों ने दाहिने हाथ की दर्द वाली उंगली को छोड़ दिया और गलती से बाएं हाथ की अतिरिक्त उंगली काट दी।
सम्बंधित ख़बरें
महागांव: सवना ग्रामीण अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित, एक डॉक्टर की गैरहाजिरी बनी समस्या
Lahore Roof Collapse: लाहौर में ट्यूशन सेंटर की छत गिरी, 14 बच्चों की दर्दनाक मौत और 20 घायल
पंढरपुर के विकास को मिलेगी रफ्तार, विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर क्षेत्र योजना के लिए 3,993.90 करोड़ मंजूर
कायाकल्प की ओर पंढरपुर: मुख्यमंत्री फडणवीस का बड़ा फैसला, 3,993 करोड़ रुपये से बदल जाएगी विठ्ठल नगरी की सूरत!
डॉक्टरों की घोर लापरवाही
दंदाडे परिवार ने आरोप लगाया कि “मेरे बेटे के दाहिने हाथ की उंगली में दर्द था, लेकिन डॉक्टरों ने बिना जांच किए बाएं हाथ की उंगली काट दी। यह हमारे बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।” डॉक्टरों की इस लापरवाही से नाराज परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में संपर्क करने पर उप-जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने कहा कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
