Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्याज का पैसा नहीं चुकाया तो कार्रवाई, सोलापुर में 19 व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल पर रोक

Solapur Siddheshwar Bazaar Samiti: सोलापुर की श्री सिद्धेश्वर कृषि उत्थान बाजार समिति में किसानों के 52 लाख रुपये से अधिक बकाया होने पर 19 व्यापारियों के लाइसेंस का नवीनीकरण रोक दिया गया है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 06, 2026 | 03:09 PM

Siddheshwar Bazaar Samiti (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Solapur APMC Market: सोलापुर में श्री सिद्धेश्वर कृषि उत्पादन बाजार समिति में करीब 52 लाख 43 हजार 599 रुपये की प्याज बिक्री का बकाया होने पर प्रशासन ने जिले के 19 व्यापारियों के लाइसेंस का नवीनीकरण (रिन्यूअल) रोक दिया है। समिति ने स्पष्ट किया है कि जब तक किसानों का पूरा भुगतान नहीं किया जाता, तब तक इन व्यापारियों को नया लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा।

मार्केट कमेटी में इस समय वेंडर, ट्रेडर और अन्य श्रेणियों के लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। नियमों के अनुसार, पिछले वर्ष की मार्केट फीस और अन्य करों का भुगतान करने के बाद ही लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाता है।

मार्केट कमेटी की आय का मुख्य स्रोत

हालांकि, प्रशासन ने उन 19 व्यापारियों के लाइसेंस रोक दिए हैं, जिनके खिलाफ किसानों के पैसे नहीं चुकाने की शिकायतें मिली हैं। इसके अलावा, कुछ व्यापारियों के लाइसेंस निलंबित (सस्पेंड) भी कर दिए गए हैं, क्योंकि उनके ऊपर मार्केट सेस (मार्केट फीस) का बकाया है। यह सेस मार्केट कमेटी की आय का मुख्य स्रोत माना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

हल्की बारिश में Pune हुआ जलमग्न, आदित्य ठाकरे ने ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार को घेरा

Pune में पूर्व सिटी इंजीनियर प्रशांत वाघमारे पर शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति की जांच फिर शुरू

Ulhasnagar मनपा की टैक्स वसूली फेल: 114 करोड़ लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 76 करोड़ वसूली

कनेक्टिविटी से लेकर सुरक्षा तक मजबूत हुआ Konkan Railway, 27.59 करोड़ का राजस्व

इस कार्रवाई के बीच राजनीतिक हस्तक्षेप की आशंका भी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ व्यापारियों को राजनीतिक समर्थन मिलने की वजह से मार्केट कमेटी के वित्तीय अनुशासन (फाइनेंशियल डिसिप्लिन) पर खतरा मंडरा सकता है। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक बकाया राशि करीब 52 लाख रुपये है, लेकिन किसान संगठनों का दावा है कि वास्तविक बकाया 1 करोड़ रुपये से भी अधिक है।

ये भी पढ़े: नागपुर में 36 घंटे का ‘वॉटर शटडाउन’, 7 और 8 अप्रैल को इन 9 ज़ोन में नहीं आएगा पानी, देखें पूरी लिस्ट

किसान संगठनों ने प्रशासन के इस कदम का किया स्वागत

किसान संगठनों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए मांग की है कि बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए, क्योंकि मंडी परिसर में फर्जी दुकानदारों और बिना लाइसेंस के व्यापारियों द्वारा किसानों को ठगे जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

श्री सिद्धेश्वर कृषि उत्पादन बाजार समिति सोलापुर के सचिव अतुलसिंह राजपूत ने कहा कि समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन व्यापारियों ने किसानों की कृषि उपज का भुगतान नहीं किया है, उन्हें भुगतान किए बिना मंडी में व्यापार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Solapur onion dues 52 lakh 19 traders license renewal stopped siddheshwar bazaar samiti

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 06, 2026 | 03:09 PM

Topics:  

  • Farmers Demand
  • Maharashtra
  • Onion production
  • Solapur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.