Solapur News: दंपती के आत्महत्या के पीछे चौंकाने वाली वजह, एकतरफा प्यार ने कर दी खुशहाल जिंदगी खत्म
Solapur Couple Suicide Case: सोलापुर में एकतरफा प्यार से परेशान पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली, दो बच्चे अनाथ हो गए; पुलिस ने आरोपी अभिषेक कोरे को गिरफ्तार कर मामले की जांच तेज कर दी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Solapur couple suicide case (सोर्सः सोशल मीडिया)
Solapur Crime News: सोलापुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिर्फ एक व्यक्ति के एकतरफा प्यार की वजह से एक खुशहाल जिंदगी खत्म हो गई। सोलापुर में रहने वाले एक युवा पति-पत्नी अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर दुनिया को अलविदा कह गए। इस सामूहिक आत्महत्या की घटना ने पूरे सोलापुर को हिला कर रख दिया है और अब इस केस की गुत्थी भी सुलझ गई है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
सोमनाथ धनोप्पा पाटिल और श्रीदेवी सोमनाथ पाटिल सोलापुर शहर में किराने का व्यवसाय करके अपना गुजारा कर रहे थे। दो छोटे बच्चों के साथ उनकी जिंदगी खुशी से चल रही थी, लेकिन इस खुशहाल परिवार पर किसी की नजर पड़ गई थी। शुक्रवार को पाटिल परिवार के घर में कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। सोमनाथ और श्रीदेवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।
आत्महत्या का कारण एकतरफा प्यार
अपने माता-पिता के मुंह से झाग निकलता देख उनके दोनों छोटे बच्चे घबरा गए। वे तुरंत अपने चाचा नवनाथ पाटिल के पास पहुंचे और उन्हें पूरी बात बताई। नवनाथ दोनों को तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन दुर्भाग्यवश इलाज से पहले ही पति-पत्नी की मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: 35 साल से फरार पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, मकान बेचने आया तो पुलिस ने दबोचा
अकोला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिंधी कैंप से ढाई लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त
अमरावती में सनसनी: लड़की को ब्रेसलेट देने पर युवक की गर्दन पर उस्तरे से हमला
ग्वालियर में लव जिहाद का मामला: पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन और प्रताड़ना का केस दर्ज
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस आत्महत्या के पीछे आरोपी अभिषेक कोरे का एकतरफा प्यार था। आरोपी लगातार श्रीदेवी को परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं, वह उन्हें धमकाता था और समाज में बदनाम करने की भी धमकी देता था।
लगातार मानसिक प्रताड़ना
लगातार मानसिक प्रताड़ना के कारण पाटिल दंपती गहरे तनाव में थे। रोज-रोज की परेशानी और बदनामी के डर से उन्होंने यह कठोर कदम उठाया। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें सूत्रों के अनुसार अभिषेक कोरे का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज है।
ये भी पढ़े: नागपुर फैक्ट्री ब्लास्ट हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता का किया ऐलान
घटना की सूचना मिलते ही सोलापुर MIDC पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। घर से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने जांच तेज की। मुख्य आरोपी अभिषेक कोरे फरार हो गया था, लेकिन तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने उसे विजयपुर से गिरफ्तार कर लिया।
MIDC पुलिस स्टेशन में अभिषेक कोरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी पहले से भी इसी तरह उन्हें परेशान कर रहा था। इस दर्दनाक घटना के बाद दो मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं और पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
