पहले हाथ जोड़कर प्रार्थना की फिर 17वीं मंजिल से कूद गया बिजनेसमैन- देखिए रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
Solapur Businessman Suicide: सोलापुर के मशहूर बिजनेसमैन और मुल्तानी बेकरी के मालिक सुनील सदारंगानी ने बीजापुर रोड स्थित पनाश अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
- Written By: आंचल लोखंडे
Solapur businessman suicide (सोर्सः सोशल मीडिया)
Solapur Businessman Suicide Viral Video: महाराष्ट्र के सोलापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। सोलापुर के मशहूर बिजनेसमैन और मुल्तानी बेकरी के मालिक सुनील सदारंगानी ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे बीजापुर रोड स्थित निमार्णाधीन सबसे ऊंचे पनाश अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उनका 17वीं मंजिल पर हाथ जोड़कर खड़े होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
बताया जा रहा है कि कूदने से पहले वह 17वीं मंजिल पर खड़े होकर प्रार्थना कर रहे थे और नीचे गिरने की कोशिश कर रहे थे। सोसायटी के एक व्यक्ति ने उन्हें नीचे आने के लिए मनाने की कोशिश भी की, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार वह फिर से ऊपर गए और अंततः कूद गए।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में गुरुवार शाम करीब 4 बजे कुछ लोगों ने पनाश अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल पर एक व्यक्ति को हाथ जोड़कर खड़ा देखा। उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि वह सोलापुर के मशहूर बिजनेसमैन सुनील सदारंगानी हैं। शुरुआत में वह बिल्डिंग के कोने पर टहलते नजर आए। इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर प्रार्थना की और फिर छत पर लेट गए। प्रत्यक्षर्शियों के अनुसार इसके बाद उन्होंने छत से छलांग लगा दी। सड़क से देख रहे लोगों ने एक-दूसरे को इसकी जानकारी दी और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
ऑस्ट्रेलिया में Uber चलाकर 10 घंटे में कमाए 56 हजार! हरियाणा के युवक का वीडियो वायरल
43 दिनों तक कैसे फरार रही निदा खान और सुरक्षित ठिकाने की पुलिस को कैसे लगी भनक? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
पिंपरी-चिंचवड़ में बुजुर्गों की उपेक्षा पर होगी सख्त कार्रवाई, पुलिस आयुक्त ने जारी किए निर्देश
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की डिजिटल व्यवस्था फेल, करोड़ों खर्च के बाद भी कागजी फाइलों पर निर्भर प्रशासन
” पहले प्रार्थना की और फिर मौत को गले लगाया”
ये कोई गरीब इंसान नहीं बल्कि महाराष्ट्र के सोलापुर के Multani bakary के मालिक बतायें जा रहे हैं जिन्होंने पहले भगवान की प्रार्थना की और फिर 10 मंजिला इमारत से छलांग लगा दी।
पुलिस जांच में जुटी है अभी सुसाइड कारण का पता नहीं लगा है।… pic.twitter.com/gnCJD2A00o — Bhanwar singh Ggc (@Bhanwarsingh123) February 6, 2026
कार की नंबर प्लेट से हुई पहचान
मुल्तानी बेकरी के मालिक सुनील मोतीलाल सदारंगानी (59) मूल रूप से निवासी सोलापुर के निवासी है। लेकिन वर्तमान में वह पुणे में रहते थे। सदारंगानी ने गुरुवार शाम बीजापुर रोड स्थित बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
ये भी पढ़े: मनपा पर सवाल: छत्रपति संभाजीनगर: 800 करोड़ का कचरा ठेका, मजदूरों के वेतन पर सस्पेंस
नंबर प्लेट के जरिए की गई पहचान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बीजापुर नाका पुलिस मौके पर पहुंची। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर दादा गायकवाड़, पुलिस इंस्पेक्टर सुशांत वराले और विलास घुगे घटनास्थल पर पहुंचे। उस समय सदारंगानी खून से लथपथ हालत में मिले। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनकी कार की नंबर प्लेट के जरिए उनकी पहचान की गई।
