Crime News: वसई-विरार में अपराध का तांडव, वालिव में खून से लथपथ मिला शव

Vasai Virar Murder Case: वसई के वालिव इलाके में गुरुवार सुबह एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। एक हफ्ते में तीसरी हत्या से वसई-विरार में दहशत फैल गई है, पुलिस जांच में जुटी है।
murder
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Updated on

Vasai Virar Crime News In Hindi: वसई के वालिव क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। मृत युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं की जा सकी है।

वसई विरार शहर में सिर्फ एक हफ्ते में वसई विरार शहर में तीन हत्या हो चुकी है। इनमें से दो घटनाओं के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक घटना का आरोपी अभी भी फरार है। गुरुवार सुबह इस इलाके में एक युवक की लाश मिली।

युवक के शरीर पर चाकू के गहरे घाव होने की वजह से उसकी लाश खून से लथपथ पड़ी थी। वालिव पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा शुरू किया। पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा चौगुले-श्रृंगी ने कहा कि हत्या बहुत बेरहमी से की गई।

युवक की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। उसके शरीर के दाहिने हिस्से पर कोयता से 7 से 8 बार वार किया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी पहचान करने में जुटी है। इससे पहले, विरार में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी, मृतक महिला का नाम स्वाति विजय चव्हाण है और आरोपी पति विजय चव्हाण को मांडवी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुराने विवाद को लेकर चाकू से किया हमला

दूसरी घटना मंगलवार की रात नालासोपारा के संतोष भवन इलाके में घटी है। एक लड़के ने पुराने विवाद को लेकर दो नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल 15 साल के लड़के की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। तुलिंज पुलिस ने बताया कि, इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com