सोलापुर में 100 साल पुराना पुल आज से बंद, 14 दिसंबर को गिराया जाएगा, 9 ट्रेनें कैंसिल, रूट डायवर्ट
Solapur Bridge Demolition: सोलापुर में 1922 का ब्रिटिशकालीन पुल 14 दिसंबर को गिराया जाएगा। ट्रैफिक रूट बंद, 9 ट्रेनें कैंसिल, 9 डायवर्ट और कई ब्लॉक लागू। पूरी अपडेट यहाँ पढ़ें।
- Written By: आंचल लोखंडे
सोलापुर में 100 साल पुराना पुल आज से बंद (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Solapur News: सोलापुर में लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे चौक और मारी ऐ चौक के बीच 1922 में बना ब्रिटिश काल का पुल 14 दिसंबर को गिरा दिया जाएगा। सोलापुर के बीच के दो महत्वपूर्ण मार्ग आज से ट्रैफिक के लिए बंद रहेंगे। पुल अपनी निर्धारित आयु पूरी कर चुका है, इसलिए रेलवे प्रशासन और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसे हटाकर नया पुल बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे चौक से मारी ऐ चौक तक का पूरा रास्ता एक साल के लिए बंद रहेगा। यह मार्ग आज आधी रात से बंद हो जाएगा।
शहर के विजयपुर रोड पर छत्रपति संभाजी महाराज झील के पास स्थित पुल पर रेलवे द्वारा तकनीकी कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते यह रास्ता भी 8 और 9 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेगा। प्रशासन की ओर से वैकल्पिक मार्ग जारी किए गए हैं।
रेलवे ट्रैफिक पर प्रभाव
जब यह ब्रिटिशकालीन पुल 14 दिसंबर को गिराया जाएगा, तब इसका सीधा असर रेल यातायात पर पड़ेगा। 14 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक 11 घंटे का मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सोलापुर यार्ड की सभी मेन और लूप लाइनों पर ट्रैफिक बंद रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
मुंबई का नया कायाकल्प: गोरेगांव के मोतीलाल नगर में 1 लाख करोड़ का निवेश करेंगे अडानी
नागपुर में सिलेंडर ब्लास्ट का तांडव: चाय बनाते समय घर में हुआ धमाका, पति की मौत, पत्नी और बच्चों समेत 10 घायल
धाराशिव में खूनी रंजिश: जमीन विवाद में चाचा ने की 21 वर्षीय भतीजे की हत्या, सोते समय पेट में घोंपा चाकू
- 9 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं।
- 9 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
- 15 से 18 दिसंबर तक अतिरिक्त ब्लॉक्स भी लगेंगे।
ये भी पढ़े: ‘बंगाल-तमिलनाडु में NDA की जीत तय!’ अमित शाह का दावा होगा सच? समर्थन में उतरी शिंदे की सेना
रोड ट्रैफिक पर असर
लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे चौक मारी ऐ चौक मार्ग 1 वर्ष के लिए बंद।
विजयपुर रोड पर संभाजी महाराज झील पुल के पास 8–9 दिसंबर को पाँच घंटे ट्रैफिक बंद।
14 दिसंबर को रद्द की गई ट्रेनें
होस्पेट-सोलापुर DEMU, सोलापुर-पुणे DEMU, सोलापुरहोस्पेट DEMU, वडीसोलापुर DEMU, सोलापुरदौंड DEMU स्पेशल, हडपसरसोलापुर DEMU, दौंडकलबुर्गी स्पेशल, सोलापुरकलबुर्गी स्पेशल, कलबुर्गीदौंड स्पेशल।
