Solapur News: कुआं ढहने से तैरने गए 2 मासूम मलबे में समाए, 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिले शव
सोलापुर से एक दर्दनाक और अजीब खबर सामने आई है। कुएं में तैरने गए 2 मासूमों को कुआं ही निगल गया। यहां एक खस्ताहाल कुआं बच्चों पर गिर गया और बच्चे मलबे में समा गए।
- Written By: आंचल लोखंडे
मौत का कुआ निगल गया 2 मासुमों का जान। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
सोलापुर: सोलापुर से एक दर्दनाक और अजीब खबर सामने आई है। कुएं में तैरने गए 2 मासूमों को कुआं ही निगल गया। यहां एक खस्ताहाल कुआं बच्चों पर गिर गया और बच्चे मलबे में समा गए। बच्चों के शव को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
दक्षिण सोलापुर तालुका के बोरमनी गांव में एक खेत में तैर रहे 2 बच्चे कुआं ढह जाने से मलबे में दब गए। महाराष्ट्र सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग और अग्निशमन विभाग के अथक प्रयासों के बाद दोनों बच्चों के शव बरामद किए गए। सोलापुर जिले के ग्रामीण पुलिस प्रशासन और दक्षिण सोलापुर तालुका के तहसीलदार किरण जामदाड़े घटनास्थल पर बने हुए थे और वे गुरुवार देर रात तक वहीं रहे। कुएं का सारा पानी निकाल दिया गया और मलबे में दबे 2 छोटे बच्चों को बाहर निकाला गया।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
दोनों को जब सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह 2 मई को दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिए गए। मृत बच्चों के नाम भीमरत्न हरिचंद्र राजगुरु उम्र 14, मूल निवासी बोरमणि, दक्षिण सोलापुर और नैतिक सोमनाथ माने उम्र 15, मूल निवासी बोरमणि, दक्षिण सोलापुर हैं।ृ
सम्बंधित ख़बरें
प्याज की खेती में आंसुओं का सैलाब, 4 महीनों में ₹400 करोड़ स्वाहा, ₹1 किलो के भाव ने तोड़ी किसानों की कमर
समृद्धि हाईवे पर बढ़े हादसे, वर्धा ट्रैफिक पुलिस अलर्ट; तेज रफ्तार और लापरवाही बन रही मौत की वजह
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
रेलवे क्रॉसिंग पर जल्दबाजी बनी खतरा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार ट्रेन का वीडियो वायरल
4-5बच्चे बाहर निकलने में हुए कामयाब
दरअसल गुरुवार की दोपहर को स्कूली बच्चे सोलापुर शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित बोरमनी गांव में शेलके के कुएं में तैरने गए। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जब बच्चे तैर रहे थे, तभी कुएं का किनारा खिसक गया और कुआं उनके ऊपर गिर गया। तैर रहे बच्चों पर पत्थरों और मिट्टी का ढेर गिर गया। दोनों बच्चे भीमरत्न राजगुरु और नैतिक माने मलबे में दब गए। बाकी चार-पांच बच्चे किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहे। बचे हुए बच्चों ने चिल्लाकर आसपास के किसानों को बुलाया।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
दोनों शव रात में ही बाहर निकाल लिए गए
घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। कुएं से पानी और मलबा निकालने के अलावा कोई विकल्प न होने के कारण, पूरे दिन पानी को कुएं से बाहर पंप करके निकाला गया। जेसीबी की मदद से कुएं की मिट्टी को हटाया गया। गुरुवार को देर रात तक काम जारी रहा।
भीमरत्न राजगुरु और नैतिक माने के शव आधी रात के आसपास पाए गए। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने दोनों युवा छात्रों को मृत घोषित कर दिया तथा पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए। बोरमनी गांव में एक कुआं ढह जाने से दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जिससे वहां शोक का माहौल है।
