- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Saint Tukarams Palanquin Welcomed In Indapur Gajanan Maharajs Journey Reached Solapur
इंदापुर में संत तुकाराम पालकी का स्वागत, सोलापुर पहुंची गजानन महाराज की यात्रा
पुणे जिले के इंदापुर में संत तुकाराम महाराज की पालकी यात्रा का भव्य स्वागत हुआ, वहीं सोलापुर में संत गजानन महाराज की पालकी ने 550 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रवेश किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

इंदापुर में संत तुकाराम महाराज पालकी यात्रा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
सोलापुर: रविवार को महाराष्ट्र में आषाढ़ी वारी की 2 ऐतिहासिक यात्राओं ने पूरे माहौल को भक्तिमय रंगों से भर दिया। पुणे जिले के इंदापुर में संत तुकाराम महाराज की पालकी यात्रा का भव्य स्वागत हुआ, वहीं सोलापुर में संत गजानन महाराज की पालकी ने 550 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रवेश किया। इंदापुर में रविवार सुबह से ही ढोल-ताशों, मंजीरों और शहनाई की धुनों के बीच संत तुकाराम महाराज की पालकी का स्वागत हुआ।
नगर की सड़कों पर फूलों की वर्षा और रंगोली से सजा हर मोड़ भक्तों से खचाखच भरा रहा। खास आकर्षण रहा ‘रिंगण उत्सव’ जिसमें पालकी के साथ चलने वाले घोड़े की कलाबाजियों ने हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वारकरी संप्रदाय के अनुशासन और भक्ति भाव का अद्भुत नजारा रहा। महिलाएं सिर पर तुलसी के पौधे लेकर पालकी के साथ चलती दिखीं, पुरुष भक्त अभंग गाते और मंजीरे बजाते हुए आगे बढ़ते रहे। प्रशासन ने भी यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए बेहतरीन इंतजाम किए। यह यात्रा पंढरपुर की ओर बढ़ रही है जहां आषाढ़ी एकादशी पर विठ्ठल मंदिर में शाही दर्शन होंगे।
संत गजानन महाराज पालकी-26 दिन की पदयात्रा में 550 किलोमीटर पार
उधर, संत गजानन महाराज की पालकी यात्रा ने भी रविवार को सोलापुर में ऐतिहासिक प्रवेश किया। यह यात्रा 2 जून को शेगांव से शुरू हुई थी और 26 दिन में 550 किलोमीटर की कठिन पदयात्रा पार करके शनिवार शाम सोलापुर जिले में दाखिल हुई। रविवार सुबह यह सोलापुर शहर में पहुंची। करीब 700 वारकरी इस यात्रा में शामिल रहे। पूरे मार्ग पर टाल-मृदंग, भजनों और “गजानन महाराज की जय” के जयघोष ने वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा। सोलापुर के उले गांव में ग्रामीणों ने शनिवार को श्रद्धा के साथ स्वागत किया था, और रविवार को शहर में भी पालकी का जोरदार अभिनंदन किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और हजारों भक्त पालकी के स्वागत के लिए जुटे।
सम्बंधित ख़बरें
प्यार में अड़ंगा बनी सास को मारने की थी योजना, शिकार हो गया पती, पंढरपुर में पत्नी और प्रेमी पर हत्या का केस
सोलापुर में गन्ना किसानों के 496 करोड़ अटके, शुगर इंडस्ट्री पर सवाल, सीजन के अंत में बढ़ी चिंता
सोलापुर में सकल हिंदू समाज का विरोध प्रदर्शन, हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर बवाल
शिंदे सेना के विधायक अब्दुल सत्तार को लगा बड़ा झटका, पत्नी नफीसा बेगम के निधन से समर्थकों में गम की लहर
मनोज जरांगे का 29 अगस्त को मंत्रालय पर धावा, फिर उठेगी मराठा आरक्षण की मांग
वारकरी परंपरा का अद्भुत संगम
दोनों ही पालकी यात्राओं ने एक बार फिर महाराष्ट्र की वारकरी परंपरा और श्रद्धा को जीवंत कर दिया। पंढरपुर की ओर बढ़ती इन यात्राओं में श्रद्धालु विठ्ठल दर्शन की आकांक्षा लिए कदम से कदम मिलाकर चलते हैं। पूरे महाराष्ट्र में रविवार का दिन इन यात्राओं के कारण आस्था और भक्ति में रंगा रहा। पुणे से लेकर सोलापुर तक सड़कें श्रद्धालुओं की आवाजाही और भजनों से गूंजती रहीं। प्रशासन ने भी पानी, भोजन, चिकित्सा और यातायात के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की थी।
अब पंढरपुर की ओर बढ़ती आस्था की लहर
अब दोनों पालकियां पंढरपुर की ओर बढ़ रही हैं, जहां 19 जुलाई को आषाढ़ी एकादशी के दिन विशाल विठ्ठल दर्शन का पर्व होगा। श्रद्धालुओं के कदमों की यह आहट भक्तिरस और एकता की मिसाल बनकर पूरे महाराष्ट्र में गूंज रही है।
Saint tukarams palanquin welcomed in indapur gajanan maharajs journey reached solapur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 21 February: जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन और किन राशियों की खुलेगी किस्मत?
Feb 21, 2026 | 12:05 AMकोरियाई सिंगर ने चेन्नई के शिव मंदिर में गाया शिव तांडव स्तोत्र, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 11:25 PMकेरल में चलती बस में लगी आग, ऑटो चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Feb 20, 2026 | 11:06 PMअमेरिका में तेज रफ्तार कार ने प्रीस्कूल की दीवार मारी टक्कर, मां और बच्चे घायल
Feb 20, 2026 | 10:52 PMमनाली की संकरी सड़क पर थार-टेम्पो ड्राइवरों के बीच जमकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 10:16 PM‘भगवान कृष्ण से मिली ताकत….’, ढाई महीने बाद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
Feb 20, 2026 | 09:58 PMमुस्लिम समुदाय को दिया गया 5 प्रतिशत आरक्षण रद्द, सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका दायर
Feb 20, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM
रायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों
Feb 20, 2026 | 08:50 PM
इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
Feb 20, 2026 | 08:45 PM
मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM














