सोलापुर में अजित पवार को लगेगा झटका, NCP नेता ने अपने ही जिलाध्यक्ष को दी चेतावनी
Maharashtra Politics: सोलापुर में अजित पवार को बड़ा झटका लग सकता है। एनसीपी नेता और पूर्व विधायक राजन पाटिल बीजेपी में शामिल होने की तैयारी में है। जिलाध्यक्ष उमेश पाटिल से उनका विवाद चल रहा है।
- Written By: आकाश मसने
पूर्व विधायक राजन पाटिल व एनसीपी प्रमुख अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Solapur Politics: महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले सोलापुर जिले में उप मुख्यमंत्री अजित पवार को बड़ा झटका लगने का खतरा बढ़ गया है। यह झटका कोई और नहीं बल्कि महायुति सरकार में शामिल उन्हीं की प्रमुख सहयोगी पार्टी बीजेपी देने वाली है।
ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि मोहोल विधानसभा क्षेत्र से अजित पवार की पार्टी के पूर्व विधायक राजन पाटिल पाला बदलने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि सोलापुर जिले में एनसीपी में चल रही रस्साकशी तथा जिलाध्यक्ष उमेश पाटिल से अपने मतभेदों की वजह से पूर्व विधायक पाटिल नाराज चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के दौरान पक्ष प्रवेश से संबंधित डील पक्की होने के उपरांत उन्होंने पार्टी में चल रही खींचतान तथा उमेश पाटिल पर जोरदार हमला बोला। राजन पाटिल ने उमेश पाटिल को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मेरा उपनाम ‘गुंड’ है यह याद रखना।
सम्बंधित ख़बरें
तिरंगा लेकर चल रहे छात्र को लगी गोली…राहुल गांधी का बड़ा आरोप, पैलेट गन से घायल युवक को लेकर आए साथ
कैग रिपोर्ट पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- विज्ञापन नहीं, आंकड़े बता रहे मध्य प्रदेश की सच्चाई
पेपर लीक के खिलाफ खुद आंदोलन कर चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, लाठीचार्ज में हुए थे घायल; क्या है वो 1997 की घटना?
खंडवा : ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
4 पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री से की थी मुलाकात
एनसीपी का गढ़ माने जाने वाले सोलापुर जिले में अब बीजेपी का कमल खिलने की संभावना बढ़ गई है। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में, सोलापुर जिले के 4 पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से वर्षा बंगले में मुलाकात की थी।
भाजपा में हो सकते है शामिल
बताया जा रहा है कि राजन पाटिल जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। इस बीच, उन्हीं पूर्व विधायकों में शामिल राजन पाटिल ने पहली बार मीडिया के सामने आकर कहा कि राकांपा प्रमुख अजित पवार की पार्टी में अनुशासनहीनता बढ़ गई है। जिसके कारण हमने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें:- आरक्षण पर फिर बढ़ा सियासी पारा, आपस में भिड़े दो मंत्री, विखे पाटिल बोले- मैं छगन भुजबल की…
राजन पाटिल ने एनसीपी में चल रही खींचतान पर खेद व्यक्त किया और जिलाध्यक्ष उमेश पाटिल की तीखी आलोचना की। उन्होंने उमेश पाटिल की चुनौती पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं ही नहीं मेरा छोटा पौत्र मोहोल भी महाराष्ट्र या देश में कहीं भी अकेला आने को तैयार हैं।
उमेश पाटिल ने दी थी चुनौती
उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी के जिला अध्यक्ष उमेश पाटिल ने राजन पाटिल को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि मैं अपना नरखेड गुट छोड़कर जिला परिषद का चुनाव लड़ता हूं और आप अनगर क्षेत्र छोड़कर मेरे खिलाफ चुनाव लड़े। यदि मैं हार गया तो राजनीति छोड़ दूंगा। उमेश ने कहा कि जब मैं अनगर गांव गया था, तो मुझ पर हमला करने की कोशिश की गई थी, लेकिन अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है।
