Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Solapur News: रेल यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल, मुंबई-हैदराबाद और कर्नाटक एक्सप्रेस पर पथराव, 4 यात्री घायल

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोलापुर जिले के कुर्डुवाड़ी और जेऊर रेलवे स्टेशनों के बीच भालवणी के पास दो अलग-अलग ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं सामने आई हैं।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 10, 2025 | 08:04 PM

रेल यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

सोलापुर: यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोलापुर जिले के कुर्डुवाड़ी और जेऊर रेलवे स्टेशनों के बीच भालवणी के पास 2 अलग-अलग ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं सामने आई हैं। शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने पहले मुंबई-हैदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया। इस हमले में ट्रेन की खिड़कियों के कांच चकनाचूर हो गए और 4 यात्री घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही ट्रेन भालवणी के पास पहुंची, बाहर से अचानक पत्थरों की बारिश शुरू हो गई। खिड़कियों से अंदर आते पत्थरों से कई यात्री डर गए और अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों को चेहरे और सिर पर चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद आगे के लिए रवाना किया गया।

यात्रियों में भय का माहौल

इस घटना के कुछ समय बाद ही कर्नाटक एक्सप्रेस पर भी इसी प्रकार का हमला हुआ। इस पथराव में एक अन्य यात्री घायल हुआ है। लगातार दो ट्रेनों पर हुई इन घटनाओं से यात्रियों में भय का माहौल फैल गया है और रेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इन दोनों मामलों की शिकायत कुर्डुवाड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एनसीपी एकीकरण-मोहिते-पाटील का गुप्त समर्थन, भाजपा द्वारा उत्पन्न दुविधा से बचने का प्रयास…

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की योजना

घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों की मदद से आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत रेल सुरक्षा बल (RPF) या स्थानीय पुलिस को सूचित करें। साथ ही, इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

Question on safety of railway passengers stones pelted on mumbai hyderabad and karnataka express 4 passengers injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2025 | 08:04 PM

Topics:  

  • India Railway
  • RPF
  • Solapur

सम्बंधित ख़बरें

1

सोलापुर में BJP के दो गुटों में आपसी झड़प, पूर्व पार्षद के कार्यालय में तोड़फोड़, जानिए पूरा मामला

2

सोलापुर में बागियों को BJP शहर अध्यक्ष की चेतावनी: नामांकन वापस लें, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

3

नामांकन के आखिरी मिनट पर पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, सोलापुर में विपक्षी दलों ने जताया विरोध

4

ठाकरे की शिवसेना को सोलापुर में झटका, ‘दसरी हटाव’ नारे के बाद दिग्गजों का इस्तीफा, सेना बैकफुट पर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.