Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंढरपुर एसिड अटैक केस का चौंकाने वाला सच! युवती पर नहीं हुआ था हमला, बीमारी के तनाव में खुद रची खौफनाक साजिश

Pandharpur News: सोलापुर के पंढरपुर में युवती पर कथित एसिड हमले का मामला फर्जी निकला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लिवर की बीमारी से परेशान युवती ने मानसिक तनाव में खुद पर तेजाब डाला था।

  • Author By Amit Shamdiwal | published By आकाश मसने |
Updated On: Apr 13, 2026 | 09:11 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Pandharpur Acid Attack Case Truth: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के तीर्थस्थल पंढरपुर से रविवार रात एक ऐसी खबर आई जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रात करीब 8 बजे एक युवती पर अज्ञात हमलावरों द्वारा एसिड फेंकने की बात सामने आई थी। युवती को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसकी आंखों में गए एसिड को साफ कर उसकी रोशनी बचा ली। लेकिन, जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ी, इस मामले की परतें खुलती गईं और सच्चाई कुछ और ही निकली।

CCTV फुटेज ने खोला राज

पंढरपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रशांत डगले ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच की कमान संभाली। घटनास्थल और उसके आसपास के दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस को पहला संदेह तब हुआ जब फुटेज में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की आवाजाही नजर नहीं आई। वहीं, पीड़िता के शुरुआती बयानों में भी काफी विरोधाभास देखने को मिला। जब पुलिस ने तकनीकी सबूतों के साथ पीड़िता से गहन पूछताछ की, तो उसने टूटकर सच उगल दिया।

बीमारी और मानसिक तनाव बनी वजह

जांच में यह सामने आया कि यह कोई बाहरी हमला नहीं था, बल्कि युवती ने खुद ही अपनी जान जोखिम में डाली थी। पुलिस के अनुसार, युवती पिछले काफी समय से लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। बीमारी के लंबे इलाज और पारिवारिक स्थितियों के कारण वह भारी मानसिक तनाव (Depression) में थी। इसी हताशा में उसने बाजार से टॉयलेट क्लीनिंग एसिड खरीदा और एक सुनसान जगह पर जाकर खुद पर डाल लिया। बाद में पकड़े जाने के डर से उसने अज्ञात हमलावरों की झूठी कहानी गढ़ दी।

सम्बंधित ख़बरें

गड़चिरोली में स्थानीय ठेकेदारों का हल्लाबोल! ‘बाहरी’ कंपनियों को रेड कार्पेट पर भड़के अहेरी के युवा ठेकेदार

मुंबई पहुंची बंद दरवाजे की पहली नॉन एसी लोकल, मुंबईकरों की यात्रा होगी सुरक्षित

शिक्षक के खाते से ऑनलाइन 96 हजार उड़ाए धाणमगांव रेलवे की घटना, साइबर सेल में की शिकायत

विदर्भ में अकोला का तापमान सबसे आगे, तपने लगा शहर, 43.8 डिसे पर पहुंचा तापमान, दोपहर को सूनी पड़ी थी सड़कें

पुलिस ने दर्ज किया बयान

अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस ने युवती का वीडियो बयान भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उसकी मां ने भी पुलिस के समक्ष इस बात की पुष्टि की है कि वह लंबे समय से परेशान चल रही थी। फिलहाल युवती की हालत स्थिर है और उसका उपचार जारी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि एसिड कहां से खरीदा गया था और क्या इसमें किसी और की भी भूमिका थी।

Pandharpur fake acid attack case truth revealed by solapur police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2026 | 09:11 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Solapur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.