- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Pandharpur Fake Acid Attack Case Truth Revealed By Solapur Police
पंढरपुर एसिड अटैक केस का चौंकाने वाला सच! युवती पर नहीं हुआ था हमला, बीमारी के तनाव में खुद रची खौफनाक साजिश
Pandharpur News: सोलापुर के पंढरपुर में युवती पर कथित एसिड हमले का मामला फर्जी निकला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लिवर की बीमारी से परेशान युवती ने मानसिक तनाव में खुद पर तेजाब डाला था।

Pandharpur Acid Attack Case Truth: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के तीर्थस्थल पंढरपुर से रविवार रात एक ऐसी खबर आई जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रात करीब 8 बजे एक युवती पर अज्ञात हमलावरों द्वारा एसिड फेंकने की बात सामने आई थी। युवती को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसकी आंखों में गए एसिड को साफ कर उसकी रोशनी बचा ली। लेकिन, जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ी, इस मामले की परतें खुलती गईं और सच्चाई कुछ और ही निकली।
CCTV फुटेज ने खोला राज
पंढरपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रशांत डगले ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच की कमान संभाली। घटनास्थल और उसके आसपास के दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पुलिस को पहला संदेह तब हुआ जब फुटेज में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की आवाजाही नजर नहीं आई। वहीं, पीड़िता के शुरुआती बयानों में भी काफी विरोधाभास देखने को मिला। जब पुलिस ने तकनीकी सबूतों के साथ पीड़िता से गहन पूछताछ की, तो उसने टूटकर सच उगल दिया।
बीमारी और मानसिक तनाव बनी वजह
जांच में यह सामने आया कि यह कोई बाहरी हमला नहीं था, बल्कि युवती ने खुद ही अपनी जान जोखिम में डाली थी। पुलिस के अनुसार, युवती पिछले काफी समय से लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। बीमारी के लंबे इलाज और पारिवारिक स्थितियों के कारण वह भारी मानसिक तनाव (Depression) में थी। इसी हताशा में उसने बाजार से टॉयलेट क्लीनिंग एसिड खरीदा और एक सुनसान जगह पर जाकर खुद पर डाल लिया। बाद में पकड़े जाने के डर से उसने अज्ञात हमलावरों की झूठी कहानी गढ़ दी।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में स्थानीय ठेकेदारों का हल्लाबोल! ‘बाहरी’ कंपनियों को रेड कार्पेट पर भड़के अहेरी के युवा ठेकेदार
मुंबई पहुंची बंद दरवाजे की पहली नॉन एसी लोकल, मुंबईकरों की यात्रा होगी सुरक्षित
शिक्षक के खाते से ऑनलाइन 96 हजार उड़ाए धाणमगांव रेलवे की घटना, साइबर सेल में की शिकायत
विदर्भ में अकोला का तापमान सबसे आगे, तपने लगा शहर, 43.8 डिसे पर पहुंचा तापमान, दोपहर को सूनी पड़ी थी सड़कें
पुलिस ने दर्ज किया बयान
अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस ने युवती का वीडियो बयान भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। उसकी मां ने भी पुलिस के समक्ष इस बात की पुष्टि की है कि वह लंबे समय से परेशान चल रही थी। फिलहाल युवती की हालत स्थिर है और उसका उपचार जारी है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि एसिड कहां से खरीदा गया था और क्या इसमें किसी और की भी भूमिका थी।
Pandharpur fake acid attack case truth revealed by solapur police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पंढरपुर एसिड अटैक केस का चौंकाने वाला सच! युवती पर नहीं हुआ था हमला, बीमारी के तनाव में खुद रची खौफनाक साजिश
Apr 13, 2026 | 09:11 PMAdhik Maas Rules 2026: अधिक मास 2026 में भूल से भी न करें ये गलतियां, साल भर रहेगा पछतावा!
Apr 13, 2026 | 09:09 PMIPL 2026: स्पिनर होकर भी क्यों हर मैच में बाउंसर मार रहे हैं क्रुणाल पांड्या? खुद किया बड़ी रणनीति का खुलासा
Apr 13, 2026 | 09:08 PMगड़चिरोली में स्थानीय ठेकेदारों का हल्लाबोल! ‘बाहरी’ कंपनियों को रेड कार्पेट पर भड़के अहेरी के युवा ठेकेदार
Apr 13, 2026 | 09:05 PMRetail Inflation: आम आदमी की जेब पर बोझ, मार्च में 3.4% पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम
Apr 13, 2026 | 08:51 PMसिर्फ एक मिस्ड कॉल और आप बनेंगे नारी शक्ति का हिस्सा, बांसुरी स्वराज ने जारी किया खास नंबर
Apr 13, 2026 | 08:47 PM‘पास आए तो तुरंत उड़ा देंगे…’, होर्मुज नाकेबंदी पर ट्रंप की सबसे बड़ी चेतावनी, तेहरान में मचा हड़कंप
Apr 13, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

नारी शक्ति का नया इतिहास! पीएम मोदी ने ‘वंदन सम्मेलन’ में किया बड़ा ऐलान, क्या अब बदल जाएगी देश की राजनीति?
Apr 13, 2026 | 02:00 PM
पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PM
मदरसों को 6000 करोड़ और उत्तर बंगाल खाली हाथ…सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने ममता सरकार का खोला कच्चा चिट्ठा!
Apr 12, 2026 | 10:36 PM
चुनावी प्रचार के लिए संसद का विशेष सत्र? नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
CM योगी ने बंगाल की धरती से TMC को ललकारा, कही यह बड़ी बात
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
पुरी के समंदर किनारे आशा ताई को श्रद्धांजलि, सुदर्शन पट्टनायक ने रेत से बनाई 20 फीट लंबी वीणा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:22 PM













