- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Bottom Akola Leads In Temperature In Vidarbha
विदर्भ में अकोला का तापमान सबसे आगे, तपने लगा शहर, 43.8 डिसे पर पहुंचा तापमान, दोपहर को सूनी पड़ी थी सड़कें
अकोला में तापमान 43.8 डिग्री पहुंचा, विशेषज्ञों की सलाह, गर्मी से बचने के उपाय जानें।

Akola News: सोमवार को संपूर्ण विदर्भ में अकोला का तापमान सबसे आगे रहा. अधिकतम तापमान 43.8 डिसे पर पहुंच गया. जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिसे रहा. इस तरह इस समय शहर तथा जिले में गर्मी का मौसम अपनी चरम सीमा पर है.
देखा जाए तो पिछले कुछ दिनों से यहां तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. रविवार को तापमान 43.1 डिसे था और अब सोमवार को तापमान 43.8 डिसे हो गया है. शायद इसी कारण से दोपहर के समय बाजारपेठ क्षेत्र सूने पड़े रहते हैं.
मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है. 6 अप्रैल को तापमान 37.9 डिसे था, 7 अप्रैल को 38.2, 8 अप्रैल को 38.4, 9 अप्रैल को 38.7, 10 अप्रैल को 40.1, 11 अप्रैल को 42.0, 12 अप्रैल को 43.1 डिसे तापमान था.
सम्बंधित ख़बरें
मलकापुर-धनोडी मार्ग पर धू-धू कर जली जेसीबी, शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी से अवैध पिस्तौल और कारतूस जब्त
पांजरा ग्राम पंचायत ने स्वच्छ ग्राम प्रतियोगिता में मारी बाजी, मिला 6 लाख रुपये का पुरस्कार
मालखेड सीमेंट फैक्ट्री में हिंसक विवाद, अदाणी सीमेंट प्लांट में मजदूर की हत्या, इलाज के दौरान मौत
इस तरह हर दिन तापमान में वृद्धि होती जा रही है. भीषण गर्मी को लेकर शहर के विशेषज्ञ डाक्टर ने अपनी सलाह दी है जो इस प्रकार है.
भरपूर पानी पिये, दोपहर को आवश्यक काम हो तो ही बाहर निकलेंरविंद्र चौधरीशहर के वरिष्ठ हार्ट व शुगर स्पेशलिस्ट रविंद्र चौधरी से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि, इस समय धूप काफी बढ़ गयी है.
इस भीषण गर्मी के मौसम में यदि आवश्यक काम हो तो ही दोपहर को घर से बाहर निकलें, भरपूर पानी पिये और सिर पर सूती कपड़ा बांध कर ही बाहर निकलें. उन्होंने कहा कि, इस मौसम में मौसमी फलों का सेवन करें, मौसमी फलों का रस पी सकते हैं.
इसी तरह रात के समय जहां तक हो सकें हल्का भोजन करें. फलों के रस के साथ साथ मठ्ठे का सेवन करें. जहां तक हो सके बाहर के खाने से बचें. इसी तरह गहरे रंग के कपड़े न पहनें, सूती और हल्के रंग के कपड़ों का उपयोग करें.
यदि धूप लग जाती है, बुखार आता है या बेचैनी, घबराहट आदि अन्य कोई तकलीफ होती है तो तुरंत अपने डाक्टर से संपर्क करें और अपने चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही दवा लें.उन्होंने कहा कि, इस गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सेहत की ओर विशेष ध्यान दें. कोई भी तकलीफ होने पर अपने डाक्टर की सलाह तुरंत लें.
Bottom akola leads in temperature in vidarbha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आजमगढ़: Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रेलर में घुसी कार; एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत
May 16, 2026 | 08:26 PM5 लाख के कर्ज के लिए रची खुद की मौत की साजिश, दोस्त का कत्ल कर 8 महीने तक पुलिस को छकाया
May 16, 2026 | 08:21 PMमलकापुर-धनोडी मार्ग पर धू-धू कर जली जेसीबी, शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
May 16, 2026 | 08:08 PMरेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! पनवेल-कर्जत लोकल कॉरिडोर इसी साल होगा शुरू, जानें क्या है खास?
May 16, 2026 | 08:04 PM80 बार लीक हुए पेपर, 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद; राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
May 16, 2026 | 07:55 PMकिसानों के लिए खुशखबरी, महाराष्ट्र लैंड रेवेन्यू कोड में बदलाव, जमीन विवाद सुलझाना हुआ आसान
May 16, 2026 | 07:50 PMभंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी से अवैध पिस्तौल और कारतूस जब्त
May 16, 2026 | 07:48 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM












