EVM खराब…वोटिंग ठप! महाराष्ट्र चुनाव में सुबह-सुबह बड़ा बवाल, वोटर्स घंटों से कर रहे इंतजार
Maharashtra Elections: महाराष्ट्र नगर परिषद चुनाव में कई जगह EVM मशीनें बंद होने से वोटिंग प्रभावित। मोहोल, बुलढाणा, चिपलून समेत कई केंद्रों पर मतदान रुका, मतदाता परेशान।
- Written By: प्रिया जैस
ईवीएम बंद (सौजन्य-IANS कंसेप्ट फोटो)
Maharashtra EVM Malfunction: महाराष्ट्र में कई वर्षों से लंबित नगर निगम और नगर परिषद चुनावों के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। राज्य की 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान के लिए प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। अधिकतर केंद्रों पर सुबह 7:30 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है और पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है। मतदान शाम 5:30 बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना बुधवार को होगी।
हालांकि, कई पोलिंग स्टेशनों पर चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत से ही प्रशासनिक गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। कई जगहों पर EVM मशीनें बंद पाई गईं, जिससे मतदान प्रभावित हो रहा है और मतदाताओं को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
मोहोल: नेताजी प्रशाला में EVM खराब
सोलापुर जिले के मोहोल नगर परिषद के नेताजी प्रशाला केंद्र में EVM मशीन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते लगभग आधे घंटे से मतदान रुका है। स्टाफ मशीन को चालू करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन मशीन बंद होने का खामियाजा वोटरों को भुगतना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा, वायरल ‘ज़ॉम्बी वीडियो’ का सच आया सामने, ‘ये’ है वजह
मीरारोड: 9 साल बाद सुपारी किलर गिरफ्तार, झारखंड से दबोचा गया हत्या का मुख्य आरोपी
बंटीबबली ने मालिक के घर की चोरी, पुलिस ने 12.30 लाख का माल किया बरामद
भुसावल मंडल में नॉनइंटर लॉकिंग कार्य के चलते विशेष ब्लॉक, बडनेरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
MLA रमेश कदम का BJP पर आरोप
मोहोल शहर के अठावडी बाजार पोलिंग स्टेशन पर भी मशीन ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद पूर्व विधायक रमेश कदम ने आरोप लगाया कि मशीन पर केवल BJP के निशान वाला बटन ही दबाया जा रहा है। जवाब में BJP उम्मीदवार सुशील क्षीरसागर ने कहा कि विपक्ष हार का डर दिखाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। वार्ड नंबर 2 के बूथ नंबर 1 पर मशीन लगभग एक घंटे से बंद है। मौके पर कांग्रेस और BJP दोनों पक्षों के नेता पहुंचकर अधिकारियों से जवाब मांग रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Nagpur Prabhag 11: नागपुर का सबसे हाई प्रोफाइल प्रभाग! 450 लेआउट और साख दांव पर, कौन मारेगा बाजी?
बुलढाणा और चिपलून में भी मशीनों ने दिया जवाब
बुलढाणा जिले के खामगांव में वार्ड नंबर 8 के पोलिंग स्टेशन नंबर 8 और 2 पर EVM मशीनें खराब होने से पिछले 35 मिनट से वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है। इस कारण मतदाता परेशान हैं। वहीं चिपलून के खेंड पोलिंग स्टेशन पर EVM मशीन दो बार बंद हो चुकी है। प्रशासन मशीन को ठीक करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वोटर लाइनों में फंसे हुए हैं।
अक्कलकोट में भी EVM बंद
सोलापुर जिले के अक्कलकोट में नगर परिषद के बॉयज एंड गर्ल्स उर्दू स्कूल के पोलिंग स्टेशन नंबर 9 के रूम नंबर 2 में भी EVM मशीन बंद पाई गई। आधे घंटे से मशीन काम नहीं कर रही, जिसके चलते सुबह वोट डालने पहुंचे वोटर फंस गए हैं। चुनाव कर्मचारी मशीन को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
