महाराष्ट्र को ‘DJ-फ्री’ करें, राज्य में सोलापुर पैटर्न लागू किया जाए: पर्यावरण मंत्री के निर्देश
Maharashtra DJ ban: सोलापुर मॉडल को पूरे राज्य में लागू करने की मांग तेज हुई है, जिस पर पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने DJ के गैर-कानूनी इस्तेमाल पर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे
महाराष्ट्र को ‘DJ-फ्री’ करें (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Solapur DJ Free Pattern:राज्य में बड़े पैमाने पर DJ का गैर-कानूनी इस्तेमाल हो रहा है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर विधान परिषद में मांग की गई कि सोलापुर की तरह पूरे महाराष्ट्र में ‘DJ-फ्री सिटी’ पैटर्न लागू किया जाए और DJ पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए।
भाजपा के श्रीकांत भारतीय ने अल्पकालिक चर्चा के जरिए यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ते नॉइज़ पॉल्यूशन से लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है। इसी पृष्ठभूमि में सोलापुर शहर ने ‘DJ-फ्री सिटी’ की संकल्पना को सफलतापूर्वक लागू किया है। वहां धार्मिक कार्यक्रमों और जुलूसों में DJ के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक है और लोक कला व पारंपरिक वाद्ययंत्रों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने यह मॉडल पूरे राज्य में लागू करने की मांग की।
नॉइज़ पॉल्यूशन एक गंभीर समस्या
इस पर जवाब देते हुए पर्यावरण मंत्री पंकजा पलवे मुंडे ने स्वीकार किया कि नॉइज़ पॉल्यूशन एक गंभीर समस्या है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित सीमा से अधिक आवाज़ और रात 10 बजे के बाद DJ बजाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकतर मामले गैर-कानूनी तरीके से होते हैं और शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है। लोगों को आगे आकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: राख और धूल से बिगड़ी हवा; सरकार ने मनपा से मांगा जवाब
पंकजा मुंडे ने शिंदे को दिया बड़ा झटका! डिप्टी सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर फेरा पानी, महायुति में सब ठीक हैं?
प्रदूषण नियंत्रण में आरएमसी प्लांट की बड़ी भूमिका, स्वच्छ और सुरक्षित नागपुर के लिए उद्योग का संकल्प
अब बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल, वाहन चालकों के लिए बड़ा नियम, वरना गाड़ी खड़ी रह जाएगी
जनप्रतिनिधियों को जागरूकता फैलानी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि नॉइज़ पॉल्यूशन पर कार्रवाई का मुख्य अधिकार पुलिस के पास है, पर्यावरण मंत्रालय की भूमिका सीमित है। इस दौरान अमोल मिटकरी ने राज्य में DJ पर स्थायी प्रतिबंध लगाने की मांग की, हालांकि मंत्री ने स्पष्ट किया कि मंत्रालय इस पर सीधे तौर पर मजबूर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि समाज को स्वयं यह निर्णय लेना होगा और जनप्रतिनिधियों को जागरूकता फैलानी चाहिए।
॥ नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमी ॥ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघाच्या रेशीमबाग या मुख्यालयास आज भेट देऊन संघाचे आद्य सरसंघचालक प.पू.डाॅ.केशव बळीराम हेडगेवार यांच्या स्मृतीस्थळासमोर नतमस्तक झाले.
यावेळी समवेत मंत्री माधुरी ताई मिसाळ उपस्थित होत्या. @RSSorg @madhurimisal#Reshimbaug… pic.twitter.com/FEp9nG3iH6 — Pankaja Gopinath Munde (@Pankajamunde) December 14, 2025
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रेशमबाग क्षेत्र में हेडगेवार स्मारक का दौरा
इस बीच, महागठबंधन सरकार में शामिल भाजपा और शिवसेना के सभी नेताओं और विधायकों ने नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रेशमबाग क्षेत्र में हेडगेवार स्मारक का दौरा किया। इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि वह नियमित रूप से यहां आती हैं और इस स्थान से उन्हें नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।
