सोलापुर के जिलाधिकारी बने अंतरराष्ट्रीय चुनाव पर्यवेक्षक, कोलंबिया चुनाव में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Solapur News: सोलापुर के जिला कलेक्टर कुमार आशीर्वाद को कोलंबिया में होने वाले कांग्रेसनल चुनाव के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक चुना गया है, जिससे भारतीय चुनाव प्रणाली की वैश्विक प्रतिष्ठा मजबूत हुई।
- Written By: आंचल लोखंडे
International Observer (सोर्सः सोशल मीडिया)
Solapur Collector Kumar Ashirwad: सोलापुर के जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार आशीर्वाद को एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी के लिए चुना गया है। महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी चोकलिंगम सेथुरमन के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 6 से 10 मार्च 2026 तक रिपब्लिक ऑफ़ कोलंबिया के आधिकारिक दौरे पर जाएगा।
इस प्रतिनिधिमंडल को कोलंबिया के नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल के प्रमुख ने 8 मार्च को होने वाले कांग्रेसनल चुनाव के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक (International Observer) के रूप में आमंत्रित किया है। यह नियुक्ति भारत के चुनाव आयोग के ग्लोबल एंगेजमेंट फॉर इलेक्टोरल एक्सीलेंस (GEEE) पहल के तहत की गई है, और महाराष्ट्र राज्य को कोलंबिया के साथ विशेष संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कोलंबिया की चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में कुमार आशीर्वाद, मनोहर रामचंद्र पारकर (जॉइंट चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर), प्रियेश महाजन (इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, रामटेक) और सागर शिर्के (बूथ लेवल ऑफिसर, नासिक) शामिल हैं। इस दौरे का उद्देश्य दुनिया के साथ भारतीय चुनाव प्रणाली का अनुभव साझा करना, साथ ही कोलंबिया की चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन करना और श्रेष्ठ प्रक्रियाओं को सीखना है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: काटोल अध्यक्ष अर्चना देशमुख को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जाति वैधता आदेश पर रोक
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
पंढरपुर के विकास को मिलेगी रफ्तार, विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर क्षेत्र योजना के लिए 3,993.90 करोड़ मंजूर
कायाकल्प की ओर पंढरपुर: मुख्यमंत्री फडणवीस का बड़ा फैसला, 3,993 करोड़ रुपये से बदल जाएगी विठ्ठल नगरी की सूरत!
अंतरराष्ट्रीय ऑब्ज़र्वेशन मिशन
सोलापुर जिले के लिए यह गर्व की बात है कि जिला कलेक्टर कुमार आशीर्वाद को इस अंतरराष्ट्रीय ऑब्ज़र्वेशन मिशन के लिए चुना गया है, जो भारतीय चुनाव प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को वैश्विक पहचान दिला रहा है।
