‘आपके पति 100 रुपए नहीं देते, देवा भाऊ ने दिए 1500’, मंत्री जयकुमार गोरे के विवादित बयान से मचा बवाल
Jaykumar Gore Controversy: महाराष्ट्र मंत्री जयकुमार गोरे ने लाडली बहन योजना पर विवादित बयान देते हुए महिलाओं से फडणवीस द्वारा दिए गए 1500 रुपए याद रखने व भाजपा को वोट देने की अपील की।
- Written By: आकाश मसने
मंत्री जयकुमार गोरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Minister Jaykumar Gore Controversial Statement: महाराष्ट्र की महायुति सरकार के मंत्रियों एवं नेताओं के विवादित बयानों का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार ग्राम विकास मंत्री और सोलापुर के पालक मंत्री जयकुमार गोरे ने एक लाडकी बहिन योजना को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वजह से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाने लगी है।
क्या बोले मंत्री गोरे?
मंत्री जयकुमार गोरे ने सोलापुर जिले के कुर्डुवाड़ी में एक प्रचार सभा में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपका पति भी आपको 100 रुपए नहीं देता है, लेकिन देवा भाऊ (मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस) ने 1500 रुपए दिए हैं। आपको इसके लिए इतनी कृतज्ञता तो दिखानी चाहिए।”
गोरे ने इस मौके पर मतदाताओं को सीधे-सीधे यह सलाह भी दी कि वे चुनावों के दौरान विरोधियों से मिलने वाले पैसे ले लें, लेकिन वोट केवल भाजपा को ही दें। उन्होंने आगे कहा कि ये किसी के बाप के पैसे नहीं हैं, ये हमारे ही हैं, कमीशन से कमाए गए हैं। इसलिए पैसे ले लें, लेकिन वोट भाजपा को ही दें।”
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: लाडकी बहीन योजना से आदिवासी महिलाएं वंचित, ई-केवाईसी बंद होने से हजारों लाभार्थी परेशान
लाडकी बहिण योजना में बड़ा उलटफेर: E-KYC जांच में 80 लाख महिलाएं अपात्र; 1.66 करोड़ को ही मिलेगा लाभ
खाते में 1500 आए या 3000 रुपए? लाडकी बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, यहां जानें क्या है पूरी बात
लाडकी बहिन योजना में 3500 करोड़ का महाघोटाला! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- 1 करोड़ अपात्र लोग ले रहे फायदा
‘भाई भी पहले पत्नी की ओर देखता है’
मंत्री गोरे ने ‘लाडकी बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि वोट डालने जाते समय देवा भाऊ के 1500 रुपए मत भूलना, ईमानदारी दिखाना। क्योंकि आपका अपना सगा भाई भी राखी पूर्णिमा पर 100 रुपए देते समय अपनी पत्नी को देखता है। यदि पत्नी सिर हिलाती है, तभी वह थाली में पैसे डालता है, और पत्नी के मना करने पर वह 100 रुपए वापस जेब में डाल लेता है। अब साड़ी का विषय तो खत्म ही हो गया है। राखी पूर्णिमा पर साड़ी मिलती ही नहीं।
यह भी पढ़ें:- कुंभ मेले से पहले तपोवन के 1670 पेड़ काटने पर बवाल, राज ठाकरे बोले- उद्योगपतियों को जमीन देगी सरकार
लेकिन मुख्यमंत्री फडणवीस 1500 रुपए आपके खाते में भेज रहे हैं और यदि देवा भाऊ नहीं रहे तो आपके खाते में पैसे आने बंद हो जाएंगे। इसलिए हमें इसकी थोड़ी ईमानदारी रखनी चाहिए। मंत्री गोरे के इस बयान की विरोधी तीखी आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं इस बार लाडली बहने इन्हें सबक जरूर सिखाएंगी।
