पंढरपुर विकास कार्यों में लाएं तेजी, CM फडणवीस के सख्त निर्देश, युवा शक्ति जागर यात्रा का भी आगाज
Pandharpur Development News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आषाढ़ी वारी के लिए पंढरपुर विकास योजना की समीक्षा की और युवा शक्ति जागर यात्रा का शुभारंभ करते हुए अर्बन नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार किया।
- Written By: गोरक्ष पोफली
CM दवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pandharpur Development Plan: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगामी आषाढ़ी वारी के मद्देनजर पंढरपुर और पालकी मार्गों के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किए हैं। सह्याद्री अतिथि गृह में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वारकरियों की सुविधा और पंढरपुर के बुनियादी ढांचे में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आषाढ़ी वारी 2026: श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष 25 जुलाई को आषाढ़ी एकादशी है। श्री संत तुकाराम महाराज की पालकी का प्रस्थान 7 जुलाई और श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकी का प्रस्थान 8 जुलाई को होगा। पुणे विभागीय आयुक्त ने जानकारी दी कि पालकी मार्गों के विकास के लिए 1303 करोड़ रुपये का खाका तैयार किया गया था, जिसमें से 964 करोड़ रुपये मंजूर हुए और अब तक 959 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।
कार्यों को तत्काल पूर्ण करने का आदेश
वारकरियों के लिए इस वर्ष 5,000 मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी (जो पिछले वर्ष 3,700 थी)। पालकी विश्राम स्थलों पर सुरक्षा दीवार, हाईमास्ट पोल और अतिरिक्त ‘हैंडल’ (हैंगर) लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दिवेघाट से हडपसर और बारामती से इंदापुर मार्ग के कार्यों को तत्काल पूर्ण करने का आदेश दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: आज राज्य में भीषण गर्मी के साथ गरज-चमक और बारिश का दोहरा अलर्ट, जानें आपके शहर का मौसम
Sambhajinagar में Fake Hibanama रजिस्ट्री मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की भूमि हड़पने का खुलासा
संपत्ति के लालच में पिता का कत्ल; बचाने आई बहन पर भी किया हमला, छत्रपति संभाजीनगर की खौफनाक वारदात
Sambhajinagar: शहरवासियों को करना होगा अभी और पानी का इंतजार, 12 जून से अतिरिक्त जलापूर्ति का वादा फिर अधूरा
अर्बन नक्सलवाद के खिलाफ युद्ध
प्रशासनिक बैठक के बाद, मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘युवा शक्ति जागर यात्रा’ का भव्य शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य के युवाओं को संबोधित करते हुए एक गंभीर चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य में अराजकता फैलाने वाली ‘अर्बन नक्सलवाद’ जैसी शक्तियां सक्रिय हैं, जो हमारे युवाओं के बीच विष घोलने का काम कर रही हैं। युवाओं के विचारों को संविधान के विरुद्ध कलुषित करने की एक गहरी साजिश रची जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य की 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। यदि इस युवा शक्ति को राष्ट्रीय विचारों से प्रेरित कर सही दिशा दी जाए, तो महाराष्ट्र में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन संभव है। यह यात्रा राज्य के कोने-कोने में जाकर किसानों, मजदूरों और छात्रों को संविधान और राष्ट्रीयता के प्रति जागरूक करेगी।
यह भी पढ़ें: CM फडणवीस की चेतावनी बेअसर, कार्रवाई के डर से नहीं झुके कर्मचारी, दूसरे दिन भी 17 लाख कर्मियों का हल्लाबोल
महाराष्ट्र की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण
एक तरफ जहाँ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत (पंढरपुर वारी) को सहेजने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सक्रिय हैं, वहीं दूसरी ओर ‘युवा शक्ति जागर यात्रा’ के माध्यम से वे वैचारिक मोर्चे पर भी अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। आगामी महीनों में होने वाली वारी और यह राजनीतिक यात्रा महाराष्ट्र की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
