बेमौसम बारिश ने सोलापुर के अंगूर बाग बर्बाद किए, मंत्री आशीष शेलार ने किया मुआयना
Ashish Shelar: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से सोलापुर के पडसाली गांव में अंगूर के बाग बर्बाद, मंत्री आशीष शेलार ने किया नुकसान का मुआयना और किसानों को सरकार से राहत का भरोसा दिलाया।
- Written By: आंचल लोखंडे
Ashish Shelar (सोर्सः सोशल मीडिया)
North Solapur Farmers: उत्तर सोलापुर तालुका के पडसाली गांव में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हरे-भरे अंगूर के बाग लगभग नष्ट हो गए हैं। किसानों की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है और वे गंभीर आर्थिक नुकसान का सामना कर रहे हैं।
इस मौके पर सूचना प्रौद्योगिकी एवं शिक्षा मंत्री आशीष शेलार ने नुकसान का मुआयना किया। किसान अपने बर्बाद हुए खेत दिखाते समय भावुक हो गए। पडसाली गांव के किसान अंकुश शिरसाट का साढ़े तीन एकड़ का अंगूर का बाग पूरी तरह से नष्ट हो गया, और महीनों की मेहनत कुछ ही पलों में खत्म होने से वे अत्यंत दुखी थे।
प्रभावित किसानों को उचित मुआवज़ा
मंत्री शेलार ने किसानों से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने मौके पर कहा कि प्रशासन को पंचनामा करने का आदेश दिया गया है और सोलापुर जिले के प्रभावित किसानों को उचित मुआवज़ा सुनिश्चित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
खंडवा: मुआवजे में भेदभाव का आरोप, हाईटेंशन टावर पर तीसरे दिन भी डटा रहा किसान, कांग्रेस ने दिया समर्थन
मंत्री आशिष शेलार ने कहा- MPSC परीक्षा अब होगी कंप्यूटर आधारित, निजीकरण नहीं होगा
पहले बनाई सीमेंट रोड, अब नाली के लिए तोड़ेंगे; कलमना मंडी में योजनाहीन विकास से सरकारी धन की बर्बादी!
पंढरपुर के विकास को मिलेगी रफ्तार, विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर क्षेत्र योजना के लिए 3,993.90 करोड़ मंजूर
अतिवृष्टी आणि अवकाळी पावसामुळे आणि वाऱ्यामुळे फळ बागांचे मोठे नुकसान झाले आहे. झालेल्या नुकसानीच्या बद्दल शासकीय यंत्रणांना सूचना करून पंचांनमे करणे हे शासनाच्या नियमानुसार आवश्यक आहे, जेणेकरून या बागातदार शेतकऱ्यांना मदत मिळेल. त्यांचे झालेले नुकसान हे मोठे आहे. याची माहिती… pic.twitter.com/PGzHqFn2MV — Adv. Ashish Shelar – ॲड. आशिष शेलार (@ShelarAshish) March 21, 2026
400 किसान इस बेमौसम बारिश से प्रभावित
इस मौके पर तहसीलदार नीलेश पाटिल, मंडल अधिकारी कन्याकुमारी भोसले, तलाठी आरती देशमुख, कृषि सहायक वी एम बोसकर और अन्य सरकारी अधिकारी उपस्थित थे। बीजेपी के जिला अध्यक्ष शशिकांत चव्हाण, पूर्व जिला अध्यक्ष शाहजी पवार और पडसाली गांव के बीजेपी अध्यक्ष अविनाश शिरसाट भी मौके पर मौजूद थे।
ये भी पढ़े: पहले मौनव्रत, फिर खाकी को देखते ही ढोंगी बाबा चिल्लाने लगा घोर अपराध… जानिए पुलिस कस्टडी में क्या हुआ?
मंत्री शेलार ने कहा कि वे कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री को स्थिति से अवगत कराएंगे और प्रभावित किसानों के लिए उचित राहत सुनिश्चित करेंगे। अनुमानित रूप से उत्तरी सोलापुर जिले में करीब 400 किसान इस बेमौसम बारिश से प्रभावित हुए हैं।
