Solapur Crime: 9 साल की बच्ची ने देंख लिए पिता के अवैध संबंध, हैवान बाप ने मासुम को मारकर दफना दिया
सोलापुर से एक भयानक वारदात सामने आई है। जहां एक 9 साल की स्कूली छात्रा का शव घर के पास ही दफन पाया गया था। अब इस मामले में लड़की की मां ने चौंकाने वाली जानकारी दी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
हैवान बाप ने मासुम को मारकर दफना दिया (सौजन्यः सोशल मीडिया)
सोलापुर: सोलापुर से एक भयानक वारदात सामने आई है। जहां एक 9 साल की स्कूली छात्रा का शव घर के पास ही दफन पाया गया था। अब इस मामले में लड़की की मां ने चौंकाने वाली जानकारी दी है कि पिता और दादी के बीच अनैतिक संबंध को देखने के बाद पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी और उसे दफना दिया। इस घटना से बड़ा हड़कंप मच गया है।
दक्षिण सोलापुर तालुका के कुसूर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे कुसूर गांव के पुलिस थाने को सूचना मिली कि गांव में एक लड़की का शव गड्ढे में दबा हुआ है। इस सूचना के आधार पर पुलिस थाने और प्रशासन ने मौके पर गहन जांच की। उस समय पता चला कि घर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में लड़की का शव दबा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
मृतक लड़की की मां ने लगाया गंभीर आरोप
पुलिस ने लड़की की मां से पूछताछ की तो उसने इस दिल दहला देने वाली घटना की सच्चाई बयां की। जांच के बाद मृतक लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि लड़की के अपने पिता और उसकी मां (मृत लड़की की दादी) के साथ अनैतिक संबंध थे और इसी के चलते लड़की की हत्या की गई है। इस बीच, पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है क्योंकि मौत या हत्या पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
सुआतला सड़क हादसा निकला सामूहिक हत्याकांड, डॉक्टर ने रेत माफिया के साथ मिलकर रची थी साजिश, 8 आरोपी गिरफ्तार
मामूली विवाद में पत्थर से कुचलकर की थी हत्या: छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने बेनकाब किया मर्डर मिस्ट्री
नागपुर के मानेवाड़ा घाट पर सनसनीखेज गैंगवार: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर!
अमरावती में दुष्कर्म व प्रताड़ना के बाद युवती की मौत, आरोपी पर पॉक्सो सहित मामला दर्ज
बच्ची ने देख लिया पिता का अनैतिक संबंध
मौत का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है और दक्षिण सोलापुर तालुका के मंदरूप पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस के शुरुआती बयान के मुताबिक, हत्या की शिकार लड़की की मां ने लड़की की हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। बेटी ने मेरी सास और उसके पति के बीच अनैतिक संबंध देख लिया था, इसलिए पति ने उसे मार डाला। मैं उसे बचाने गई थी, लेकिन पति ने मुझे भी पीटा।
दादा के बगल में सोई थी बच्ची
बताते चलें कि घटना के दिन बच्ची दादा के बगल में सोई थी। रात में अचानक गायब हो गई। जिसके बाद दादा ने पूछा श्रावणी कहां है। परिवार खेत बस्ती में रहता है, आरोपी ओगसिद्ध के 3 बेटियां और एक बेटा है। उसकी पत्नी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और एक बेटा और दो बेटियां गांव में रहने गए थे। मृतक बेटी दादा रेवांसिद्ध के पास सो रही थी। वह देर रात दूसरे कमरे में सो रहे अपने पिता के पास गई। रात में ओगसिद्ध ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने घर के पास गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया।
मामले की जांच जारी
सुबह दादा ने अपनी पोती की पूछताछ की। तब यह चौंकाने वाली घटना सामने आई। अस्पताल की रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो जाएगा कि लड़की की मौत स्वाभाविक थी या हत्या। यह घटना वास्तव में कब हुई? इसमें कौन शामिल है? जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
