-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Smart Signal System For Traffic Control In It Park It Engineer Invented First Signal Installed Here
आईटी पार्क में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए स्मार्ट सिग्नल सिस्टम, आईटी इंजीनियर ने किया ईजाद, यहां लगा पहला सिग्नल
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी: आईटी पार्क (IT Park) के रूप में पहचाने जाने वाले हिंजवड़ी (Hinjewadi) में वाहनों की संख्या बढ़ रही हैं। अपर्याप्त सड़कों और लाखों वाहनों के कारण, आईटी शहर में कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में कई घंटे लग रहे हैं। इसे समस्या को दूर करने के लिए एक आईटी इंजीनियर ने स्मार्ट सिग्नल सिस्टम शुरू किया है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस (Pimpri-Chinchwad Police) की मदद से विनोद वस्ती में प्रायोगिक तौर पर लगाए गए पहले स्मार्ट सिग्नल (Smart Signal) से यात्रियों को लगने वाले समय में कमी आई है। स्मार्ट सिग्नल का समय स्वचालित रूप से सेट हो जाता है। जब तक सभी वाहन गुजर नहीं जाते, तब तक सिग्नल हरा रहता है। यदि एक ही समय में चारों तरफ से वाहनों की संख्या बढ़ जाती है, तो ट्रैफिक चलता रहता है।
आईटी इंजीनियर प्रदीप गिलबिले की डाटा मॉर्फोसिस टेक्नोलॉजी नाम से अपनी खुद की कंपनी है। प्रदीप रावेत में रह रहे हैं और उनका कार्यालय हिंजवड़ी में है। ट्रैफिक जाम के कारण घर से ऑफिस आने-जाने में काफी समय बर्बाद होता है। उन्होंने सोचा कि क्या इसका कोई समाधान निकाला जा सकता है।
इन स्थानों पर लगता है भारी ट्रैफिक जाम
हिंजवड़ी इलाके में विप्रो कंपनी चौक, शिवाजी चौक, लक्ष्मी चौक, मेजा 9 चौक, विनोदे नगर, काला खड़क, भूमकर चौक, कास्पते बस्ती जैसे आठ से दस स्थानों पर भारी ट्रैफिक जाम रहता है। इसका रास्ता निकालने के लिए गिलबिले ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रियल टाइम डेटाबेस के आधार पर शोध किया और एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम तैयार किया।
सम्बंधित ख़बरें
20 मिनट का सफर 8 मिनट में: मुंबई में ट्रैफिक को बड़ी राहत, BKC SCLR एलिवेटेड कनेक्टर जल्द होगा शुरू
पुणे को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: इनर रिंग रोड-टनल नेटवर्क परियोजना को CM फडणवीस की मंजूरी
दिल्ली: संसद का मानसून सत्र आज से, सियासी हलचल के बीच कई रास्तों पर महाजाम; घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर
ठाणे में ट्रैफिक नियम तोड़े तो AI कैमरे काटेंगे चालान: नितिन कंपनी जंक्शन पर ITMS शुरू; लगेंगे 350 हाईटेक कैमर
विनोदे बस्ती के चौराहे पर स्मार्ट सिग्नल सिस्टम लागू
पिंपरी-चिंचवड़ शहर में स्मार्ट सिटी के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम चल रहा है। उसी दौरान, गिलबिले ने तत्कालीन पुलिस उपायुक्त आनंद भोइटे को प्रस्ताव दिया कि यदि स्मार्ट सिग्नल के लिए एक प्रणाली लागू की जाती है, तो इससे यातायात की भीड़ को हल करने में बहुत लाभ हो सकता है। पुलिस उपायुक्त भोईटे को स्मार्ट सिग्नल का प्रस्ताव पसंद आया। उन्होंने वाकड यातायात विभाग के पुलिस निरीक्षक सुनील पिंजन को इसका समन्वय करने का निर्देश दिया। एक साल के काम के बाद अप्रैल 2023 में तैयारी पूरी की गई और पायलट आधार पर विनोदे बस्ती के चौराहे पर स्मार्ट सिग्नल सिस्टम लागू किया गया।

स्मार्ट सिग्नल के लिए इतने रुपए की लागत अनुमानित
सिग्नल के चारों ओर कितने वाहन हैं। किस दिशा में अधिक वाहन हैं। सिग्नल पास करने में वाहन को कितना समय लगता है? ऐसे सभी कारकों पर विचार करते हुए स्मार्ट सिग्नल का समय स्वचालित रूप से सेट हो जाता है। जब तक सभी वाहन गुजर नहीं जाते, तब तक सिग्नल हरा रहता है। यदि एक ही समय में चारों तरफ से वाहनों की संख्या बढ़ जाती है, तो ट्रैफिक चलता रहेगा, सिग्नल की टाइमिंग इस तरह सेट की जाती है। स्मार्ट सिग्नल के लिए कंट्रोलर, सर्वर, कैमरा, सॉफ्टवेयर आदि की जरूरत है। एक चौक में स्मार्ट सिग्नल के लिए 10 से 12 लाख रुपये की लागत अनुमानित हैं
ग्रीन कॉरिडोर की सुविधा
जैसे ही सिग्नल पर लगे कैमरे के फेज में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड का आवाज आता है, उन वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाता है। जैसे ही ये वाहन गुजरते हैं, वाहनों की संख्या के अनुसार सिग्नल सिस्टम रीसेट हो जाता है। वर्तमान में महत्वपूर्ण व्यक्तियों का काफिला गुजरने पर करीब 15 से 20 मिनट तक यातायात बाधित रहता है। इससे हर तरफ से वाहनों की भारी भीड़ रहती है। इसका जवाब स्मार्ट सिग्नल सिस्टम में मिल गया है। जैसे ही सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति का काफिला पिछले दो सिग्नल दिखाई देता है, उसके आगे दो सिग्नल ही ट्रैफिक रोक दिया जाता है।
समय कम होने से जाम नहीं लग रहा
इसमें लगभग एक से दो मिनट का समय लगता है। समय कम होने से जाम नहीं लग रहा है। इस स्मार्ट सिग्नल के जरिए सिग्नल तोड़ना, हेलमेट नहीं लगाना, सीट बेल्ट नहीं लगाना जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है। उल्लंघन करने वाले चालकों की अच्छी गुणवत्ता वाली तस्वीरें लेने और उन्हें संबंधित प्रणाली के माध्यम से वाहन मालिक को भेजने के लिए सिस्टम भी स्वचालित है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से बहस करने में अपना समय बर्बाद नहीं करेगी।
शातिर बदमाशों पर भी कसेगा शिकंजा
पुलिस द्वारा तड़ीपार किए बदमाश कई बार शहर में खुलेआम घूमते पाए जाते हैं। कई बार पुनः वारदातें करते हैं। पुलिस कई अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रहती है। ऐसे में स्मार्ट सिग्नल सिस्टम पुलिस के काम आ सकता हैं। इस सिस्टम में फेस आइडेंटिफिकेशन की सुविधा दी जा सकती है। लिहाजा सॉफ्टवेयर के आधार पर सिग्नल पर आए व्यक्ति की पहचान करना आसान हो जाता है। यदि वांछित, फरार और तड़ीपार अभियुक्तों की सूचना साफ्टवेयर में रखी जाती है तो मैचिंग सूचना मिलते ही सिग्नल से सीधे पुलिस को फोटो सहित सूचना प्राप्त करने की व्यवस्था की जा सकती है। इसके साथ ही अक्सर चौक में हादसे के बाद गलती किसकी है इसे लेकर विवाद बढ़ जाता है। हादसे की जानकारी मिलने से लेकर कानूनी कार्रवाई तक की प्रक्रिया में स्मार्ट सिग्नल काम आएगा। यदि सिग्नल पर लगे सीसीटीवी के दायरे में कोई दुर्घटना होती है तो तत्काल उसकी फोटो लेकर उस सिग्नल पर तैनात पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन पर सूचना और फोटो भेजने की व्यवस्था है। यदि किसी सिग्नल पर पुलिस नहीं है, तो यह जानकारी निकटतम यातायात विभाग, पुलिस स्टेशन के साथ भी साझा की जा सकती है। इससे पुलिस के लिए स्थिति को संभालना और भी आसान हो जाता है।
Smart signal system for traffic control in it park it engineer invented first signal installed here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














