Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मराठी मानुष के आगे हार गई सरकार, ठाकरे बाेले- अब विरोध नहीं, विजय जुलूस निकलेगा

महाराष्ट्र सरकार ने हिंदी को लेकर अपने पिछले दोनों फैसलों को रद्द कर दिया। इसके बाद शिवसेना (यूटीबी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने 5 जुलाई को होने वाले विरोध प्रदर्शन को कैंसिल कर दिया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jun 30, 2025 | 07:26 AM

राज ठाकरे व उद्धव ठाकरे (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को हिंदी और राज्य के स्कूलों के लिए ‘त्रि-भाषा’ नीति पर जारी सरकारी आदेश (जीआर) वापस ले लिया है। सरकार के इस फैसले को विपक्ष अपनी जीत के तौर पर देख रहा है। शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने 5 जुलाई को होने वाला विरोध रद्द कर दिया। साथ ऐलान किया कि अब विरोध नहीं विजय जुलूस निकाला जाएगा।

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से 5 जुलाई को प्रस्तावित संयुक्त प्रदर्शन रद्द कर दिया गया है, क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को हिंदी और राज्य के स्कूलों के लिए ‘त्रि-भाषा’ नीति पर जारी सरकारी आदेश (जीआर) वापस ले लिया है।

संजय राउत ने कहा कि सरकार ने हिंदी को अनिवार्य बनाने वाले सरकारी आदेश को वापस ले लिया है। यह ठाकरे परिवार के एकजुट होने के डर और मराठी एकता की जीत है। 5 जुलाई का मार्च अब नहीं निकाला जाएगा। यह ब्रांड ठाकरे है।

उद्धव ठाकरे बोले- मराठी मानुष के आगे हार गई सरकार

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने ‘मराठी मानुष’ की शक्ति के आगे हार मान ली है। उद्धव ने मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महायुति सरकार मराठी मानुष की एकता को तोड़ने और मराठी और गैर-मराठियों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है।

ठाकरे ने भाजपा को बताया झूठ की फैक्ट्री

उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार मराठी मानुष की ताकत से हार गई। सरकार को यह अहसास नहीं था कि मराठी मानुष इस तरह एकजुट हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा फैसला वापस लिये जाने के बाद कहा कि अब यह आयोजन मराठी एकता की सफलता का जश्न मनाने के लिए एक विजय जुलूस होगा। ठाकरे ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को झूठ की फैक्ट्री भी करार दिया।

राज ठाकरे को दिया आमंत्रण

उद्धव ने अपने बयान में मनसे प्रमुख राज ठाकरे से अप्रत्यक्ष रूप से अपील की। ​​उन्होंने कहा कि अभी तक उनकी राज ठाकरे से सीधी बातचीत नहीं हुई है, लेकिन पार्टी स्तर पर बातचीत चल रही है। उन्होंने मनसे और अन्य सभी संगठनों से 5 जुलाई के कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया।

‘सीक्रेट मीटिंग’ के बाद रातोंरात बदला निर्णय, फडणवीस के फैसले की इनसाइड स्टोरी

शिवसेना (यूबीटी) उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम मराठी एकता को टूटने नहीं देना चाहते। हमें हर संकट का इंतजार नहीं करना चाहिए। हमें सतर्क रहना होगा। इसलिए यह कार्यक्रम न केवल जीत का जश्न होगा, बल्कि एकता का प्रतीक भी होगा।

Shiv sena ubt and mns cancel protest on 5 july three language policy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2025 | 07:26 AM

Topics:  

  • Hindi Controversy
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra Navnirman Sena
  • Sanjay Raut
  • Shiv Sena UBT
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

जिमलगट्टा आश्रमशाला के 9 शिक्षकों पर 423 छात्रों का जिम्मा, खतरे में छात्रों का शैक्षणिक भविष्य

2

एशिया कप स्क्वॉड पर सियासी बवाल, प्रियंका चतुर्वेदी का BCCI पर हमला, बोलीं- भारत-पाक मैच शर्मनाक

3

शालार्थ आईडी घोटाला: आरोपी संचालकों की संपत्ति होगी जब्त, मंत्री बावनकुले ने हुए सख्त

4

BEST चुनाव में उद्धव-राज एकसाथ, कल आएंगे नतीजे; क्या BMC चुनाव में भी दिखेगा गठबंधन?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.