- Hindi News »
- Maharashtra »
- Shiv Sena Takes A Dig At Bjp Says Bjp Is Like A Washing Machine
शिवसेना ने बीजेपी पर कसा तंज कहा, भाजपा ‘वॉशिंग मशीन’ की तरह है
- Written By: दामिनी सिंह

मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर
मुंबई : महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में मंगलवार को शिवसेना के बागी विधायक संजय राठौड़ और अब्दुल सत्तार को शामिल किए जाने के बाद मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर (Kishori Pednekar) ने तंज कसा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ‘वॉशिंग मशीन’ (Washing Machine) की तरह है और एक बार जब नेता उनके पाले में चले जाते हैं तो वे बेदाग हो जाते हैं।
पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) नीत महा विकास आघाडी (MVA) सरकार में शामिल रहे राठौड़ को एक महिला की मौत के मामले को लेकर आरोप लगने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। हाल में सत्तार की तीन बेटियों और एक बेटे का नाम 7,880 अभ्यर्थियों की उस सूची में दिखायी दिया था, जिन्हें शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2019-20 में कथित धांधली के संबंध में प्रतिबंधित तथा अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव में अमित शाह ने भरी हुंकार, ममता बनर्जी को दी सीधी चेतावनी! बोले- BJP के लिए वोट न दें
‘IPL की तरह बिक रहे हैं महाराष्ट्र के नेता’; आम सभा में उद्धव ठाकरे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
संभाजीनगर में राजनीतिक टकराव, विवादित टिप्पणी पर भड़का सदन; महापौर को करना पड़ा हस्तक्षेप
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
राठौड़ तथा सत्तार दोनों को ही शिंदे के मंत्रिमंडल के आज हुए विस्तार में शामिल किया गया है। इन दोनों नेताओं के एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट की पेडनेकर ने कहा, ‘यह (BJP) वॉशिंग मशीन की तरह है। एक बार जब वे वहां चले जाते हैं तो वे बेदाग हो जाते हैं।’ शिंदे ने कहा कि जब महाविकास आघाड़ी सरकार सत्ता में थी तब ही राठौड़ को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी इसलिए उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। (एजेंसी)
Shiv sena takes a dig at bjp says bjp is like a washing machine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केरलम के मुंडाथिकोड में पटाखों के गोदाम में भड़की आग, 8 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल, मचा हड़कंप
Apr 21, 2026 | 06:10 PMअटल सेतु-पुणे एक्सप्रेसवे कनेक्टर का काम तेज, अब घंटों का सफर मिनटों में; जानें कब तक होगा तैयार
Apr 21, 2026 | 06:06 PMमई में खत्म होगा लद्दाख का इंतजार! नितिन गडकरी ने दिया ज़ोजी-ला सुरंग पर सबसे बड़ा अपडेट
Apr 21, 2026 | 06:01 PMभाजपा पार्षद जंगम पर दुष्कर्म का आरोप, पार्षद ने भी दर्ज कराई ब्लैकमेलिंग की एफआईआर
Apr 21, 2026 | 06:00 PMईरान-अमेरिका जंग: ‘शांति चाहिए तो US कदम बढ़ाए’, इस्लामाबाद वार्ता से पहले ईरानी दूत की दो-टूक चेतावनी
Apr 21, 2026 | 05:58 PMIPL में वैभव सूर्यवंशी नहीं, बल्कि ये खिलाड़ी है असली सिक्सर किंग, अपनी टीम को दिला चुका है एक खिताब
Apr 21, 2026 | 05:58 PMविश्व मधुमक्खी दिवस 2026: पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित, महाराष्ट्र खादी व ग्रामोद्योग मंडल की पहल
Apr 21, 2026 | 05:57 PMवीडियो गैलरी

सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM













