Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जोगेश्वरी में ‘हाउसिंग जिहाद’! निरुपम ने बताया मुंबई की डेमोग्राफी बदलने की साजिश

Maharashtra News: शिवसेना उपनेता संजय निरुपम ने मुंबई के मुस्लिम बिल्डरों पर 'हाउसिंग जिहाद' का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि मुस्लिम लोगों को घर अलॉट करने की साजिश हो रही है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 04, 2025 | 08:05 PM

शिवसेना नेता संजय निरुपम (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Housing Jihad in Mumbai: शिवसेना उपनेता और प्रवक्ता संजय निरुपम ने मुंबई के कुछ मुस्लिम बिल्डरों पर म्हाडा एवं एसआरए के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मदद से मुंबई में ‘लैंड जिहाद’ चलाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। सोमवार को उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नरीमन प्वाइंट स्थित कार्यालय, बालासाहब भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम बिल्ड हाउसिंग जिहाद के जरिए मुंबई की डेमोग्राफी (जनसंख्या संतुलन) बदलने का प्रयास कर रहे हैं।

हिंदुओं का घर खरीद कर तथा फर्जीवाड़ा करके एसआरए के एनेक्सचर में अतिरिक्त घर अवैध तरीके से पात्र कराए जा रहे हैं और उन घरों में मुसलमानों को बसाने का काम किया जा रहा है।

मुस्लिम लोगों को घर अलॉट करने की साजिश

संजय निरुपम ने कहा कि मेरी मांग एवं उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश पर एसआरए के एडिशनल कलेक्टर ने मामले की जांच की और जांच रिपोर्ट साझा की है। उन्होंने बताया कि मुंबई के जोगेश्वरी में ओशिवारा पैराडाइस जोन में 44 स्ट्रक्चर थे, जिसे बिल्डर ने बढ़ाकर 95 कर दिया। यहां 51 अतिरिक्त स्ट्रक्चर में सिर्फ मुस्लिम लोगों को घर अलॉट करने की साजिश रची गई।

सम्बंधित ख़बरें

जालना मनपा चुनाव: प्रचार तेज, खर्च पर निर्वाचन आयोग की सख्ती; प्रशासन अलर्ट

सिरोंचा में रेत का अकाल! घरकुल लाभार्थियों के सपनों पर फिरा पानी, शिवसेना ने दी आंदोलन की चेतावनी

मुंबई में अचानक हुआ शिंदे-राउत का आमना-सामना, तस्वीर ने मचाया तहलका, जानें क्या हुई बात

प्रभाग 5 में मजलिस का शक्ति प्रदर्शन, इम्तियाज जलील ने किया चार उम्मीदवारों के कार्यालय का उद्घाटन

यह भी पढ़ें- मुझे इग्नोर करने का ये नतीजा…संजय निरुपम ने कांग्रेस के खस्ताहाल का किया खुलासा, बोले- बस ताला लगना बाकी

बता दें कि बिल्डर अब्दुल गनी किताबुल्लाह खान के दो बेटे हैं, जिनके नाम पर 30 घर अलॉट हुए हैं। मुसलमानों की बढ़ती संख्या के डर से कुछ हिंदुओं ने अपने घर बेच दिए, जिन्हें मुसलमानों ने खरीद लिए। इस तरह से अब पूरी बस्ती मुस्लिमों की बन गई है।

मंदिर की जगह मदरसा!

निरुपम ने आगे बताया कि ओशिवारा पैराडाइस के अलावा जोगेश्वरी में ‘श्री शंकर झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजना’ अंतर्गत इस सोसाइटी में असल में 67 स्ट्रक्चर (झोपड़े) थे। इनमें सिर्फ 6 झोपड़े मुसलमानों के थे। सोसाइटी में पहले गणेश मंदिर था, गणपति-नवरात्र उत्सव का पंडाल था। लेकिन बाद में कुल झोपड़ों की संख्या रहस्यमयी रूप से बढ़ गई। इस पर जांच अधिकारी ने पहले जमीन पर तबेला, पतरा, शेड आदि होने का दावा किया था। लेकिन बाद में बिल्डर के इशारे पर 123 निवासी पात्र करा लिए गए। नए निर्माण में सभी अतिरिक्त फ्लैट मुस्लिम परिवार के नाम पर दिए गए हैं। मंदिर, गणपति-नवरात्र उत्सव पंडालों की जगह मदरसा दिखाया गया है।

Shiv sena spokesperson sanjay nirupam accused muslim builders in mumbai land jihad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2025 | 08:05 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Mumbai
  • Sanjay Nirupam
  • Shiv Sena
  • Shiv Sena UBT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.