Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘कौन शिंदे? उसकी औकात नहीं है…’, महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ पर क्यों भड़के संजय राउत?

Sanjay Raut Angry On Eknath Shinde: शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पर भड़क गए। संजय राउत ने तो यहां तक कह दिया- कौन शिंदे? उनकी औकात नहीं है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 22, 2025 | 03:54 PM

‘कौन शिंदे? उसकी औकात नहीं है…’, महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ पर क्यों भड़के संजय राउत

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पिछले दिनों उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ आन वाले पत्रकार के सवाल पर भड़क गए थे। अब शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत डिप्टी CM एकनाथ शिंदे के नाम पर भड़क गए हैं। वो भी इतना गुस्सा हुए कि पहचानने तक से इंकार कर दिया। संजय राउत ने तो यहां तक कहा कि कौन शिंदे? उनकी औकात नहीं है।

बता दें कि पूरा मामला वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के बाद राष्ट्रपति शसान लगाने की मांग को लेकर है। वक्फ कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान बंगाल में हुई हिंसा को लेकर भाजपा लगातार ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर है। भाजपा बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही है। इसके लिए बकायदा सर्वोच्च न्यायालय में भी याचिका दाखिल की गई है।

बीजेपी पर लगाया आरोप

अब इस शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत ने स पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के पास भारी बहुमत है, यह सरकार जनता ने चुनी है, जो दंगे वहां हो रहे हैं, उसके पीछे भाजपा का हाथ है। राउत ने कहा कि बीजेपी चाहती है कि वहां दंगे हों, ताकि इसी बहाने राष्ट्रपति शासन लगाया जा सके। ये बीजेपी की एक राजनीतिक चाल है।

महाराष्ट्र में भी बिना किसी कारण राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। राष्ट्रपति शासन अब पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिए एक खिलौना बन गया है। मणिपुर में 3 साल से हिंसा हो रही है, हजारों लोग मारे गए, महिलाओं पर अत्याचार हुआ, वहां पर राष्ट्रपति शासन नहीं लगाया।

एकनाथ शिंदे पर क्या बोले?

वहीं एकनाथ शिंदे की तरफ से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग उन्होंने निशाना साधा। संजय राउत ने कहा कि कौन शिंदे? क्या वे पश्चिम बंगाल की स्थिति पर बोलने के योग्य हैं? अमेरिका या इंग्लैंड में कभी राष्ट्रपति शासन लगाने की बात की है क्या? उनकी औकात ही नहीं है, उन मुद्दों पर बोलने की।

महाराष्ट्र की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

इसके साथ ही राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान पर भी संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो भी कहा, वो सच है। देश में सभी काम गैरकानूनी तरीके से हो रहे हैं। चुनाव आयोग पर भाजपा का नियंत्रण है, राष्ट्रपति बीजेपी के नियंत्रण में हैं, और अब सुप्रीम कोर्ट पर भी दबाव डाला जा रहा है।

Shiv sena mp sanjay raut said eknath shinde not guts to demand president rule in west bengal violence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2025 | 03:54 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra
  • Sanjay Raut

सम्बंधित ख़बरें

1

शाह की शह, शिंदे का पलड़ा भारी, बेमन से ही सही-बीजेपी साथ लड़ेगी चुनाव

2

Nagpur News: जनप्रतिनिधियों को आम लोगों की मदद की भूमिका अपनानी चाहिए: उपमुख्यमंत्री शिंदे

3

ईएसआईसी अस्पताल के 7 साल, परिणाम शून्य, बुटीबोरी के श्रमिक आक्रोशित

4

Nagpur Winter Session: विपक्ष नेता के बिना लोकतंत्र अधूरा, उद्धव ठाकरे का सरकार पर वार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.