महाराष्ट्र चुनाव के बीच शरद पवार का बड़ा ऐलान, बताया राजनीति से कब लेंगे सन्यास!
Maharashtra Assembly Election 2024: एनसीपी-एसपी चीफ शरद पवार ने कहा कि डेढ़ साल में कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्यसभा जाना है या नहीं, इस पर मुझे विचार करने की जरूरत नहीं है.
- Written By: अर्पित शुक्ला
शरद पवार (डिजाइन फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र में इस समय विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गर्म है। इसी बीच राजनीति से संन्यास को लेकर एनसीपी नेता शरद पवार ने एक बड़ा संकेत दिया है। हाल के समय में कई बार अजित पवार उनके रिटायरमेंट को लेकर सवाल उठा चुके हैं। एनसीपी(SCP) प्रमुख शरद पवार ने अपने रिटायरमेंट का हिंट देते हुए कहा है कि अब नए लोगों को चुनकर आना चाहिए। बता दें कि 84 साल की उम्र में भी शरद पवार राजनीति में काफी एक्टिव हैं।
क्या बोले शरद पवार?
रिटायरमेंट का संकेत देते हुए एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि कहीं तो रुकना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुझे अब कोई चुनाव नहीं लड़ना है और मुझे अब चुनाव को लेकर रुकना पड़ेगा तथा नए लोगों को आगे आना होगा।
यह भी पढ़ें- ‘बकरी’ वाले आपत्तिजनक बयान पर शाइना एनसी ने सुनील राउत को लताड़ा, पार्टी को भी नहीं छोड़ा
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
अब चुनाव नहीं लडूंगा: पवार
शरद पवार ने कहा कि मैंने अभी तक 14 बार चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि मैं यह बताना चाहता हूं कि अब मैं सरकार का हिस्सा नहीं हूं। मेरे राज्यसभा के कार्यकाल में अभी डेढ़ वर्ष का समय बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके बाद मैं राज्यसभा में जाऊंगा या नहीं, इस पर मुझे विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मैं अब चुनाव नहीं लडूंगा और मुझे अब एमएलए या एमपी नहीं बनना है।
अजित पवार ने उम्र को लेकर बोला था हमला
इस साल की शुरुआत में अजित पवार ने एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा था कि उम्र के इस पढ़ाव पर उन्हें घर में रहना चाहिए। अजित ने कहा था कि पता नहीं वो कब संन्यास लेंगे। जिसके बाद शरद पवार ने भी पलटवार किया था। इस दौरान शरद पवार ने कहा था कि मेरी उम्र को लेकर अजित पवार बार-बार बयान देते हैं। उन्होंने कहा था कि अभी मेरे राज्यसभा कार्यकाल में समय बचा हुआ है। तब तक मैं सेवा करूंगा।
यह भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने बरामद की पिस्तौल, मास्टरमाइंड की तलाश में 5 टीमें हरियाणा रवाना
