फर्जी शालार्थ आईडी मामले में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व शिक्षा उपसंचालक वैशाली जामदार छत्रपति संभाजीनगर से अरेस्ट
नागपुर के बहुचर्चित फर्जी स्कूल आईडी मामले में साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व शिक्षा उपसंचालक वैशाली जामदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी है।
- Written By: आकाश मसने
पूर्व शिक्षा उपसंचालक वैशाली जामदार (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: फर्जी स्कूल आईडी मामले में बुधवार को पूर्व विभागीय शिक्षा मंडल अध्यक्ष अनिल पारधी को गिरफ्तार करने के बाद साइबर पुलिस ने गुरुवार को प्रभारी उपसंचालक चिंतामन वंजारी को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए पूर्व शिक्षा उपसंचालक वैशाली जामदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उल्लास नरड को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
फर्जी शालार्थ आईडी मामले में अब तक कुल 4 उपसंचालकों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। सेवानिवृत्त उपसंचालक सतीश मेंढे के सिर पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। वह अभी फरार है।
फर्जी शालार्थ आईडी मामले में 2019 से 2025 तक बनाई गई शालार्थ आईडी की जांच की जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग की अधिकारी माधुरी सावरकर के नेतृत्व में एक समिति नियुक्त की गई है। इस समिति में चिंतामन वंजारी को शामिल किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-पुणे मार्ग पर एसटी बस सेवा पूरी क्षमता से बहाल, महाबलेश्वर सेवा 31 जुलाई तक बंद, जलभराव में फंसी बस
पुणे में मूसलाधार आफत के बीच खड़कवासला डैम में बंपर पानी: 24 घंटे में बढ़ा 78 दिनों का कोटा, पर कटौती अभी जारी
भंडारा में बारिश के साथ बढ़ा मौसमी बीमारियों का खतरा, डॉक्टरों ने उबला पानी पीने की दी सलाह
गड़चिरोली में ‘अमृत आपके द्वार परिवार सर्वेक्षण 2026’ शुरू, कमजोर परिवारों की होगी सामाजिक-आर्थिक जांच
समिति की रिपोर्ट के आधार पर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस बीच उल्हास नरड को गड़चिरोली से गिरफ्तार किया गया था। लगातार कार्रवाई करते हुए इस मामले में गुरुवार को चिंतामन वंजारी को भी गिरफ्तार किया गया।
कुल 622 फर्जी आईडी जारी
साइबर पुलिस ने शालार्थ आईडी की जांच कर पता लगाया कि किसके कार्यकाल में कितनी फर्जी आईडी जारी की गईं। बताया गया है कि लगभग 622 फर्जी आईडी जारी की गई हैं। इनमें से 150 आईडी पूर्व उपसंचालक वैशाली जामदार और 150 आईडी सेवानिवृत्त उपसंचालक सतीश मेंढे द्वारा बनाई गई थीं। अरेस्ट वारंट जारी कर शुक्रवार को छत्रपति संभाजीनगर से वैशाली जामदार को गिरफ्तार कर लिया गया।
सराफा और हवाला कारोबारी पर ED की छापेमारी, नागपुर से रायपुर तक मचा हड़कंप
वंजारी को 29 तक पुलिस हिरासत में भेजा
साइबर पुलिस की जांच में पता चला है कि प्रभारी उपसंचालक चिंतामन वंजारी ने बड़ी संख्या में फर्जी शालार्थ आईडी बनाई थीं। इस मामले में गुरुवार को वंजारी को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को वंजारी को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे 29 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
