प्रशासन को सौंपा निवेदन, समाज में असुरक्षा का दावा, निफाड में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून की मांग
Forced Conversion Law: निफाड में सकल हिंदू समाज ने ‘लव जिहाद’ व जबरन धर्मांतरण पर सख्त कानून की मांग को लेकर पुलिस व प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
love Jihad Law Maharashtra: निफाड महाराष्ट्र में ‘लव जिहाद’ और जबरन धर्मांतरण की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग को लेकर सकल हिंदू समाज की ओर से शुक्रवार 13 फरवरी को पुलिस थाने में ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन का कहना है कि राज्य में बढ़ती धर्मातरण की घटनाओं के कारण समाज में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है, जिसे रोकने के लिए राज्य सरकार को तत्काल कठोर कानून लागू करना चाहिए।
इस मांग को लेकर सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर (जिलाधिकारी), तहसीलदार, प्रांत कार्यालय और संबंधित पुलिस थानों में औपचारिक निवेदन प्रस्तुत किया है।
सम्बंधित ख़बरें
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
मतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
ईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सद्भाव के लिए प्रतिबंधात्मक कानून की तत्काल आवश्यकता है।
संगठन ने मांग की है कि धर्मांतरण के पीछे सक्रिय गिरोहों पर कड़ी नजर रखी जाए, संगठन के अनुसार, फरवरी 2025 में राज्य सरकार ने ‘लव जिहाद’ और जबरन धर्मांतरण के विषय का अध्ययन करने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया था।
यह भी पढ़ें:-संघर्ष समिति का आरोप: मालेगांव मनपा के प्रशासकीय कार्यकाल पर श्वेतपत्र की मांग
समिति के गठन के बावजूद देरी पर नाराजगी
हालांकि, समिति के गठन के एक साल बाद भी अब तक कोई ठोस कानून अस्तित्व में नहीं आया है। सकल हिंदू समाज ने इस विलंब पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की सुस्ती से असामाजिक तत्यों के हौसले बुलंद हो रहे हैं, उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
