औरंगजेब की कब्र को लेकर हरकत में आई महायुति सरकार, SRPF के जवान किए तैनात, बजरंग दल और VHP ने दी चेतावनी
औरंगजेब की कब्र की कब्र को हटाने की मांग के बीच महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र के पास पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त किया गया है।
- Written By: आकाश मसने
छत्रपति संभाजीनगर स्थित औरंगजेब की कब्र (सोर्स: सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर: छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र के पास पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त किया गया है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की ओर से चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद अब प्रशासन ने औरंगजेब की कब्र के पास सुरक्षा बढ़ा दी है। यहां सुरक्षा के लिए राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) के जवान तैनात किए गए हैं।
कुछ दिन पहले देशभर में फिल्म छावा रिलीज हुई थी। फिल्म छावा की बदौलत छत्रपति संभाजीराजे का इतिहास सभी को पता चल गया है। छत्रपति संभाजीराजे को जिस बेरहमी के साथ प्रताड़ना दी गई और उनकी हत्या की गई थी, उसका इतिहास देखकर लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।
कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने औरंगजेब की कब्र के रखरखाव के लिए पैकेज की घोषणा की थी। दूसरी ओर औरंगजेब द्वारा किए गए अत्याचारों के इतिहास को याद करते हुए कुछ हिंदूवादी संगठन आक्रामक हो गए हैं। साथ ही इन संगठनों ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक मनपा की मुकणे बांध जल परियोजना: 30 वर्षों की पानी की समस्या होगी दूर, मार्च 2027 तक पूरा होगा काम
Maharashtra MLC Election से पहले महायुति में सीटों पर घमासान, शिंदे गुट ने बढ़ाई मांग
Sakoli Murder Case: साकोली तालाब हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
नागपुर-तुलजापुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 की मौके पर मौत; 5 गंभीर रूप से घायल
बजरंग दल और विहिप ने दी चेतावनी
इस बीच बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने चेतावनी दी है। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। औरंगजेब की कब्र के आसपास पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कब्र स्थल पर एसआरपीएफ का एक दस्ता तैनात किया गया है।
दो पुलिस अधिकारी और 15 कर्मचारी तैनात
छत्रपति संभाजीनगर में कब्र स्थल पर दो पुलिस अधिकारी और 15 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने आज कब्र के अंदर का निरीक्षण किया। उन्होंने कब्र में दो जगहों की घेराबंदी भी की है। दो जगहों पर फिक्स प्वाइंट बनाए गए हैं। आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा इस कब्र को हटाने की मांग को लेकर चेतावनी जारी करने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
बता दें कि महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी ने पिछले दिनों औरंगजेब को लेकर एक बयान दिया था। इसके बाद महाराष्ट्र की रानजीति गर्म हो गई थी। अबू आजमी के बयान के बाद पूर्व सांसद नवनीत राणा से लेकर कई नेताओं ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग की थी।
औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान को लेकर अबू आजमी को विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित भी कर दिया गया है। हालांकि इस पर बवाल मचने के बाद अबू आजमी ने अपना बयान वापिस भी लिया था।
