खड़े-खड़े आ गई मौत! मिनी बस ने दो लोगों को कुचला, खौफनाक मंजर CCTV में कैद
Satara News: महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटन शहर से एक खतरनाक हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मिनी बस का बैलेंस बिगड़ गया और वह सीधा सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
खड़े-खड़े आ गई मौत! मिनी बस ने दो लोगों को कुचला, खौफनाक मंजर CCTV में कैद
Maharashtra Road Accident Viral Video: महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटन शहर से एक भयावह सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक मिनी बस का बैलेंस बिगड़ने के कारण वह सड़क के डिवाइडर से टकरा जाती है। यह हादसा सड़क पर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया, और अब यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।
खड़े-खड़े आ गई मौत
वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर वाहनों का आना-जाना लगातार हो रहा है। इसी दौरान मिनी बस का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह सड़क के डिवाइडर से टकरा जाती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सीसीटीवी फुटेज में यह भी दिख रहा है कि हादसे के वक्त डिवाइडर के पास दो लोग खड़े थे, जो बस की चपेट में आ गए। टक्कर के कारण बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, और हादसे की गंभीरता साफ तौर पर देखी जा सकती है।
महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटन शहर से एक खतरनाक हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मिनी बस का बैलेंस बिगड़ गया और वह सीधा सड़क के डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो व्यक्ति की जान बाल-बाल बच गई. pic.twitter.com/gQOkTpRxy3 — Shelja Pandey (@Sheljapandey21) November 26, 2025
सम्बंधित ख़बरें
BIG BREAKING: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे भारत के लिए आखिरी मैच, इंग्लैंड सीरीज के बीच BCCI का बड़ा फैसला!
ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
तेलंगाना में दूधाभिषेक पर लगी रोक, तेलंगाना कांग्रेस ने दिया निर्देश; JCB से माला पहनाने पर भी पाबंदी
यह भी पढ़ें- दिल्ली के बाद मुंबई में भी घुटने लगा दम, हवा में छाई धुंध की चादर, AQI पहुंचा 300 पार
हादसे में एक शख्स की मौके पर मौत
जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, और इसे देखकर लोग हैरान और परेशान हो गए हैं। कई लोगों ने मिनी बस के ड्राइवर की लापरवाही पर सवाल उठाए, वहीं कुछ ने इस हादसे को बेहद खतरनाक बताया।
