आखिर क्या थी वजह? सातारा में दर्दनाक हादसा, फैक्ट्री की भट्ठी में कूदकर प्रवासी मजदूर ने दी जान
Satara Factory Incident: सातारा के वाई MIDC स्थित एक कंपनी में कार्यरत झारखंड के प्रवासी मजदूर ने कथित तौर पर फैक्ट्री की भट्ठी में कूदकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव की आशंका जताई गई है।
- Written By: अंकिता पटेल
सातारा, वाई एमआईडीसी, प्रवासी मजदूर,आत्महत्या,(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Satara MIDC Worker Death: महाराष्ट्र के सातारा जिले के वाई एमआईडीसी स्थित एक औद्योगिक कंपनी में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। कंपनी में कार्यरत एक प्रवासी मजदूर ने फैक्ट्री की भट्ठी (फर्नेस) में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे औद्योगिक परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दुर्गा रोधा प्रधान के रूप में हुई है। वह मूल रूप से झारखंड के राजाबासा के निवासी थे और पिछले कुछ समय से वाई एमआईडीसी स्थित एक औद्योगिक इकाई में काम कर रहे थे। घटना के समय फैक्ट्री में अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। अचानक हुई इस घटना से सहकर्मी भी स्तब्ध रह गए।
मानसिक तनाव से जूझ रहे थे मजदूर
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्गा प्रधान पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। उनके सहकर्मियों ने पुलिस को बताया कि हाल के दिनों में उनका व्यवहार सामान्य नहीं था और वह काफी परेशान नजर आते थे। हालांकि, उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।
सम्बंधित ख़बरें
तीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
किचन टेबल पर घूमते कॉकरोच और वेज-नॉनवेज मिक्स! नागपुर के फेमस अशोका रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड
छत्रपति संभाजीनगर में कचरा प्रबंधन पर मंडराया संकट! बढ़ते खर्च और अतिरिक्त मानवबल से पस्त हुई एजेंसी
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दाे… संभाजीनगर में जनाक्रोश, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन
फैक्ट्री हादसे की हर पहलू से जांच शुरू
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मृतक के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है और उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। फैक्ट्री प्रबंधन से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें:-धारावी पुनर्विकास: 91 हजार झोपड़ियों का सर्वे पूरा; प्रत्येक झोपड़ी को मिली यूनिक ID, 10 लाख पुनर्वास का दावा
घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित रहा। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
